NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

ODI World Cup-2023: पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मुकाबला, पिछले 24 साल से विश्व कप में द.अफ्रीका से नहीं हारे

By Newsnow CG 27/10/2023
Share

स्पोर्ट्स डेस्क/चेन्नई (एजेंसी)। वनडे विश्व कप 2023 के 26वें मैच में आज पाकिस्तान का सामना दक्षिण अफ्रीका से है। यह मुकाबला दोपहर दो बजे से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर डेढ़ बजे होगा। हार की हैट्रिक के बाद पाकिस्तान को विश्व कप में बने रहने के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ‘करो या मरोÓ का मुकाबला खेलना है क्योंकि इसमें हारने पर नॉकआउट के रास्ते तो बंद होंगे ही, बाबर आजम की कप्तानी पर भी गाज गिर सकती है। पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के कारण आलोचना झेल रहे बाबर को पता है कि इस मैच में हारने का हश्र क्या हो सकता है। अब से पाकिस्तान को हर मैच जीतना है और यह दुआ भी करनी है कि ऑस्ट्रेलिया बाकी चार में से कम से कम दो मैच हारे।

पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका में जमीन आसमान का अंतर
क्रिकेट जगत में कहा जाता है कि पाकिस्तान टीम कब क्या कर गुजरे, कोई नहीं जानता। एक दिन वह विश्व विजेता नजर आती है तो अगले ही दिन कमजोर सी टीम से हार भी सकती है। विश्व कप जैसे टूर्नामेंट में पाकिस्तान का फॉर्म में होना जरूरी है और बाबर को पता है कि जबरदस्त प्रदर्शन कर रही दक्षिण अफ्रीका को हराने के लिए चमत्कार से कम पर गुजारा नहीं होगा। दक्षिण अफ्रीका को भले ही धर्मशाला में नीदरलैंड ने हरा दिया था, लेकिन दोनों टीमों के बीच जमीन-आसमान का अंतर है। क्विंटन डिकॉक और हेनरिक क्लासेन ने बल्लेबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन किया है जिनका एडेन मार्करम ने बखूबी साथ निभाया है।

चौके-छक्के लगाने में विफल रहे पाकिस्तान के बल्लेबाज
वहीं, पाकिस्तान के नामी-गिरामी बल्लेबाज नाकाम साबित हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने अब तक 155 चौके और 59 छक्के मारे हैं, जबकि पाकिस्तान पांच मैचों में 24 छक्के और 136 चौके ही लगा सका है। दक्षिण अफ्रीका के डिकॉक, क्लासेन, मार्करम, डेविड मिलर और मार्को यानसेन का स्ट्राइक रेट 100 से ऊपर रहा है, जबकि पाकिस्तानी टीम में सिर्फ सउद शकील और इफ्तिखार अहमद का स्ट्राइक रेट सौ के करीब रहा है। गेंदबाजी में शाहीन शाह आफरीदी फ्लॉप रहे हैं, जबकि हारिस राऊफ भी प्रभावित नहीं कर सके हैं। पाकिस्तान को नसीम शाह की कमी बुरी तरह खली है। हसन अली वनडे के लिए मुफीद गेंदबाज नहीं है लिहाजा जमान खान या मुहम्मद वसीम जूनियर को उतारा जा सकता है।

स्पिन विभाग बना है कमजोर कड़ी
पाकिस्तान की सबसे कमजोर कड़ी एक अच्छे स्पिनर का अभाव है। लेग स्पिनर उसामा मीर दोनों मैचों में नाकाम रहे। शादाब खान भी अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका अगर जीतता है तो सेमीफाइनल का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। बल्लेबाजी में डिकॉक शानदार फॉर्म में हैं और टूर्नामेंट में अब तक सर्वाधिक रन बना चुके हैं। गेंदबाजी में कगिसो रबाडा, यानसेन और गेराल्ड कोएत्जी ने उम्दा प्रदर्शन किया है। केशव महाराज ने 4.60 की इकॉनॉमी रेट से सात विकेट लिए हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 82 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका ने 51 जीते हैं। वहीं, पाकिस्तान को 30 मैचों में जीत मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है।

सबसे खास बात यह है कि 1999 वनडे विश्व कप के बाद से चाहे वह 50 ओवर का विश्व कप हो या टी20 विश्व कप दक्षिण अफ्रीकी टीम पाकिस्तान से नहीं जीत पाई है। यानी पिछले 24 साल से पाकिस्तान ने वनडे और टी20 विश्व कप, दोनों में दक्षिण अफ्रीका को हराया है। 1999 विश्व कप के बाद से वनडे विश्व कप में दोनों टीमें दो बार भिड़ी हैं और दोनों में पाकिस्तान ने जीत हासिल की। वहीं इस दौरान टी20 विश्व कप में दोनों का चार बार आमना-सामना हुआ और चारों ही बार पाकिस्तान की टीम ने जीत हासिल की। वनडे और टी20 विश्व कप को मिलाकर दोनों टीमों के बीच कुल नौ मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से दक्षिण अफ्रीका ने तीन और पाकिस्तान ने छह मैच जीते हैं।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 27/10/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article दूसरे चरण के मतदान के लिए चौथे दिन 203 नामांकन दाखिल, 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक भरे गए 367 नामांकन पत्र
Next Article Entertainment: लेके प्रभु का नाम को मिले प्यार से रोमांचित हैं सलमान खान और कैटरीना कैफ!

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?