NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की अंतिम सूची, बेमेतरा से दीपेश पर लगाया दांव, देखें पूरी लिस्ट

By Newsnow CG 25/10/2023
Share

भिलाई। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी में अपनी फाइनल लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में चार नामों का ऐलान किया है। अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल को टिकट मिला है, बेमेतरा से दीपेश साहू को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने भी छत्तीसगढ़ की सभी 90 सीटों पर अपने सियासी योद्धाओं को मैदान में उतार दिया है। पार्टी ने बेलतरा से सुशांत शुक्ला और कसडोल से धनीराम धीवर को टिकट दिया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी अंतिम सूची जारी कर दी है। अंतिम सूची में चार प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। भाजपा ने तीसरी बार में कुल 86 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। अब कुल 90 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस ने भी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिया है।
इससे पहले बसपा ने आठ अगस्त को नौ प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें नौ प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। इसके बाद 10 अक्टूबर को दूसरी सूची में 17 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा। तीसरी सूची में चार प्रत्याशियों को मौका दिया है। बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की चौथी और पांचवी सूची भी जारी कर चुकी है। पार्टी ने चौथी सूची में पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। वहीं पांचवीं सूची में 13 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पार्टी ने कुल 49 उम्मीदवारों को सियासी रण में उतार चुकी है।

चंदपुर विधानसभा सीट से लाल साय खूटे को मौका दिया गया। भाजपा ने 17 अगस्त को 21 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। फिर नौ अक्टूबर को 64 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी की थी। इसके बाद 15 अक्टूबर को तीसरी सूची में पंडरिया सीट से भावना बोहरा को टिकट दिया था। 25 अक्टूबर को चार सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इस तरह बीजेपी ने प्रदेश की कुल 90 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं।

कांग्रेस ने शारदीय नवरात्रि पर 15 अक्टूबर को 30 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसके बाद 18 अक्टूबर को दूसरी सूची में 53 सीटों पर प्रत्याशियों को उतारा था। फिर तीसरी सूची में सात प्रत्याशियों को चुनावी रण में उतार चुकी है। इस तरह कांग्रेस भी कुल 90 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है। कुल मिलाकर 90 विधानसभा सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो चुकी है। फिलहाल, दोनों दलों में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

ये है चुनावी कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण का मतदान सात नवंबर को होगा और 17 नवंबर को दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। वहीं तीन दिसंबर को नतीजे आएंगे।

You Might Also Like

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा सीटों में लीड कर भाजपा जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी – जितेन्द्र वर्मा

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

Newsnow CG 25/10/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article ‘मिर्जापुर’ न केवल पेशेवर रूप से बल्कि व्यक्तिगत रूप से भी सबसे महत्वपूर्ण मील के पत्थर में से एक-श्वेता त्रिपाठी शर्मा
Next Article एसपी गर्ग के ने किया पुलिस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर निरीक्षण, कार्यों की समीक्षा कर दिए जरूरी निर्देश

You Might Also Like

राजनीति

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा सीटों में लीड कर भाजपा जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी – जितेन्द्र वर्मा

02/06/2024
फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?