भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आलकमान ने दूसरी सूची जारी कर दी है। दुर्ग जिले की शेष चार विधानसभा सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। भिलाई नगर विधानसभा से देवेन्द्र यादव कांग्रेस के प्रत्याशी बनाए गए हैं और वैशाली नगर विधानसभा से मुकेश चंद्राकर चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा कांग्रेस ने पहले चरण के तहत होने वाले 20 सीटों में एक सीट पर बचे उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने जगदलपुर से जतिन जससवाल को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस की दूसरी सूची में कुल 53 प्रत्याशियों के नाम हैं।
देखें पूरी सूची






