NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

कांग्रेस का बड़ा आरोप : छत्तीसगढ़ की ट्रेनों को अडानी के लिये रद्द कर रही है भाजपा, चुनाव आयोग से करेंगे अमित शाह की शिकायत

By Newsnow CG 16/10/2023
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भाजपा व केन्द्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा आडानी के लिए छत्तीसगढ़ में ट्रेनें रद्द कर रही है। यही नहीं सोमवार को राजनांदगांव में अमित शाह की सभा को लेकर भी कांग्रेस ने तीखा हमला किया है। कांग्रेस ने कहा है कि अमित शाह ने राजनांदगांव में सामप्रदायिक तनाव भड़काने के लिये योजनाबद्ध तरीके से भाषण दिया। कांग्रेस इस मामले में चुनाव आयोग से शिकायत करेगी और कार्रवाई की मांग करेगी।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने कहा कि अमित शाह छत्तीसगढ़ आये थे, ईडी के रट्टू तोते की भांति एक बार फिर से ईडी की लिखी पटकथा के आधार पर कांग्रेस पर झूठे आरोप लगा कर चले गये। अमित शाह बड़ी बेशर्मी से देश की सबसे ईमानदार सरकार जिसकी योजनाओं का शत प्रतिशत हिस्सा सीधे हितग्राहियों के खाते में जाता है पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे है। छत्तीसगढ़ के चावल का कोटा केन्द्र 86 लाख से घटाकर 61 लाख क्यों किया इस पर अमित शाह कुछ नहीं बोले? बताये छत्तीसगढ़ का कोटा क्यों घटाया? भ्रष्टाचार पर बड़ी-बड़ी बाते करने वाले अमित शाह हमारी सरकार पर मनगढ़त आरोप लगाने वाले अमित शाह ने यह नहीं बताया अडानी की सेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ किसके लगे है? रमन और उनके मंत्री मंडल के सदस्यो के 1 लाख करोड़ के भ्रष्टाचार पर अमित शाह की बोलती क्यों बंद है?

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा किअमित शाह आज़ की सभा में शायद रमन सिंह के भ्रष्टाचार की चैन और अमन एटीएम याद कर रहे थे। डॉक्टर साहब, मैडम सीएम और ऐश्वर्या रेसीडेंसी का पता जो नान मामले में जप्त डायरी में दर्ज़ था। चाऊर वाले बाबा का मुखौटा लगाकर छत्तीसगढ़ के लाखों गरीब जनता के नाम पर फर्जी राशन कार्ड बनाकर 36 हजार करोड़ के नान घोटाले का पैसा नागपुर, लखनऊ और दिल्ली तक पहुंचा। रमन सिंह के करप्शन का पाप अमित शाह याद कर रहे थे। भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटकना की बात अमित शाह का जुमला है, दरअसल भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के राष्ट्रीय संरक्षक तो अमित शाह ही है।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा किछत्तीसगढ़ के नान घोटाले, पनामा पेपर, चिटफंड घोटाले, झलकी घोटाले, इंदिरा प्रियदर्शिनी घोटाले, आंखफोडवा कांड, नकली दवा कांड सभी के आरोपियों को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया इस पर अमित शाह क्यों मौन थे? अमित शाह छत्तीसगढ़ की जनता पर एहसान जता कर गये कि केन्द्र ने 9 साल में छत्तीसगढ़ को 3 लाख करोड़ दिया यह नहीं बताया कि छत्तीसगढ़ से केन्द्र ने पिछले 9 साल में 5 लाख करोड़ वसूला है। अभी भी छत्तीसगढ़ को अपने हिस्से का केन्द्र से 55 हजार करोड़ लेना है।

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा किछत्तीसगढ़ की ट्रेनो को केन्द्र क्यों रद्द कर रही है इस पर अमित शाह क्यों चुप रहे? छत्तीसगढ़ का कोयला अडानी के लिये ढोने माल वाहक ट्रेने चला रहे हमारी यात्री सुविधाओं को रद्द कर रहे। छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय करने वाले भाजपा के नेता किस नैतिकता से छत्तीसगढ़ की जनता से वोट मांग रहे। भ्रष्टाचार पर बाते करने वाले अमित शाह 15 सालो में 1 लाख करोड़ का घोटाला करने वाले रमन सिंह के साथ मंच पर थे यदि भाजपा भ्रष्टाचार पर ईमानदार होती तो नान, चिटफंड, पनामा पेपर की जांच ईडी कर रही होती।

पत्रकारों से चर्चा करते हुये प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य छत्तीसगढ़ी लोगों के लिये बना था, किन्तु भारतीय जनता पार्टी ने लगातार 15 साल तक छत्तीसगढ़ की उपेक्षा की। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को पिछले पांच साल में समुचित सम्मान मिला। सबसे ज्यादा किसानों को ब्याज मुक्त ऋण देने का कीर्तिमान भूपेश बघेल की सरकार ने किया। भाजपा का विकास मॉडल ऐसा था कि रायपुर जहां 15 लाख लोग रहते है, जहां सुविधा देने के स्थान पर कमीशन के लिये नया रायपुर बनाया, जहां आगामी 15 साल कोई नहीं जायेगा। चावल वाले बाबा ने 36 हजार करोड़ का भ्रष्टाचार किया, यह सर्वविदित है। मनरेगा युपीए सरकार की देन है जिस कांग्रेस की सरकार ने सफलतापूर्वक लागू किया।

सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को रोकने और बाधित करने का काम भाजपा ने किया है। 5 साल में सरकार ने छत्तीसगढ़ के किसानों को समृद्ध किया है। गौपालको को मदद दी है। भूमिहीन मजदूरों को सम्मान से जीने का हक दिया। वनवासियों की आर्थिक स्थिति को संबल बनाया। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार जनता के लिये काम करती है। किसानों का कर्जामाफ किया जाता है जबकि मोदी सरकार अडानी के लिये काम करती है पूंजीपतियों का कर्जामाफ करती है। भ्रष्टाचार के सारे आरोप तथ्यहीन है जहां सरकार 270 करोड़ की गोबर खरीदी की उसमें 1300 करोड़ के घोटाला का आरोप हास्यास्पद है। शराब घोटाला का आरोप लगाने वाला ईडी मोनोग्राम बनाने वाले शराब बनाने वाले के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं किया।

सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि महादेव ऐप का आरोप केंद्रीय गृहमंत्री जैसा जिम्मेदार आदमी लगाता है पर ऐप पर प्रतिबंध नहीं लगाता इस मामले में जो भी कार्यवाही हुई छत्तीसगढ़ की सरकार ने किया। भारतीय जनता पार्टी हर बार छत्तीसगढ़ आकर नया-नया झूठ फैलाने का प्रयास करती है पर यह सफल नहीं होगा। पिछले पांच साल में छत्तीसगढ़ के लोग महसूस किये कि अब हमारा राज आया है। पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ प्रवक्ता आरपी सिंह, धनंजय सिंह ठाकुर, घनश्याम राजू तिवारी, सुरेन्द्र वर्मा, संयुक्त महामंत्री अजय साहू, प्रवक्ता अजय गंगवानी, सत्यप्रकाश सिंह उपस्थित थे।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 16/10/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article CG Assembly Elections 2023 : कांग्रेस के सॉफ्ट हिंदुत्व पर भाजपा का ट्रंप कार्ड!
Next Article प्रदेश में पहले चरण के लिए दूसरे दिन आए सात नामांकन… राजनांदगांव में तीन ,डोंगरगांव में दो नामांकन हुए दाखिल

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?