NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Durg Breaking : जेठ ने किया महिला पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

By Newsnow CG 16/10/2023
Share

दुर्ग। जिले के अंडा थाना क्षेत्र में रविवार को यहां की एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ। हमला करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका जेठ ही था जिसने पुरानी रंजिश में महिला की हत्या करने के इरादे से उस पर हमला किया। जेठ ने महिला पर धारदार हथियार से वार किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मकान मालिक की मदद से महिला को जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अंडा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। गांधी भाठा ग्राम अण्डा निवासी राखी देशलहरे यहां सुनील देवांगन के मकान में पति महेन्द्र देशलहरे के साथ किराए में रहती है। पति हार्डवेयर दुकान में काम करता है। रविवार सुबह पति के काम पर जाने के बाद महिला घर पर अकेली थी। शाम करीब 4 बजे महिला का जेठ केशव राम देशलहरे घर पर आया और जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार हथियार से वार कर दिया। इस दौरान महिला चिल्लाने लगी तो मकान मालिक सुनील देवांगन बीच बचाव करने आया।

तब तक महिला का जेठ केशव राम ने कई वार किए और वहां से फरार हो गया। धारदार हथियार के वार से महिला बेसुद होकर गिर गई। महिला के शरीर, सिर, सीना, दोनो हाथ, कलाई, एवं उंगलियो मे एवं बाये पैर के घुटना पीठ मे चोट आई है। मकान मालिक सुनील देवांगन ने डायल 112 को कॉल किया और एंबुलेंस आने पर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में महिला का बयान लेने के बाद अंडा पुलिस ने आरोपी केशव देशलहरा के खिलाफ धारा 307 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 16/10/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article ICC Cricket World Cup 2023 : अफगानिस्तान से हारा इंग्लैंड, राशीद-मुजीब के सामने ढेर हुई इंग्लिश टीम
Next Article Bhilai Breaking : सेक्टर-9 अस्पताल की नर्स के घर लाखों की चोरी, दिन दहाड़े घुसे चोर… दूसरे कमरे में छिपी रही नर्स

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?