NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Bhilai Breaking : ब्राउन शुगर बेचते दो बदमाश पकड़ाए, बाइक पर घूम-घूमकर कर रहे थे नशे का कारोबार

By Newsnow CG 15/10/2023
Share

भिलाई। नशे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सुपेला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सुपेला पुलिस ने दो बदमाशों को ब्राउन शुगर बेचते रंगे हाथों पकड़ा है। दोनों बाइक पर घूम-घूमकर नशे का कारोबार कर रहे थे। पुलिस ने महिन्द्रा शोरूम के पास दोनों को पकड़ा। आरोपियों के पास से पुलिस ने 14 ग्राम 22 मिलीग्राम 128 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है। बरामद ब्राउन शुगर की कीमत 1 लाख 40 हजार रुपए आंकी गई है। साथ में पुलिस ने आरोपियों के पास से 1850 रुपए नगद व होण्डा शाईन वाहन भी बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 21 (ब) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

सुपेला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से ब्राउन शुगर ब्रिक्री की शिकायतें मिल रही थी। बीच-बीच में ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया। इसी कड़ी में सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सुधीर एक्स-रे गली महेन्द्र शो रूम सुपेला के पास 02 व्यक्ति एक होण्डा शाईन मोटर सायकल में मादक पदार्थ ब्राउन शुगर युवाओं को बेच रहे हैं। सूचना पर सुधीर एक्स-रे गली महेन्द्र शो रूम सुपेला के आस-पास घेराबंदी कर श्याम सिंह उर्फ बाबा एवं सूरज अग्रवाल को पकड़ा गया।

आरोपियों के कब्जे से 128 नग पूड़िया में 14 ग्राम 22 मिलीग्राम ब्राउन शुगर कीमती करीबन 1 लाख 40 हजार रुपए व नगदी रकम 1850 रुपए के साथ घटना में प्रयुक्त एक होण्डा शाईन मोटर सायकल कीमती लगभग 80,000 बरामद किया। पुलिस ने कुल 2 लाख 21,850 रुपए का सामान बरामद किया। आरोपियों के विरूद्ध थाना सुपेला पुलिस द्वारा धारा 21 (ब) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस पूरी कार्रवाई में एसीसीयू से एएसआई राजेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक प्रदीप सिंह, कपिल यादव, शिव तिवारी, आरक्षक शोभित सिन्हा, बालमुकुंद साहू, चित्रसेन साहू, जगजीत सिंह, तिलेश्वर राठौर, केशव साहू, नरेन्द्र सहारे, शौकत हयात, खुर्रम बक्स, सनत भारती व थाना सुपेला से उप निरीक्षक मनीष बाजपेयी, प्रधान आरक्षक अमर सिंह, आरक्षक जुनैद सिद्धिकी, विवेक सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 15/10/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article तमिलनाडु के सीएम पुत्र उदयनिधि स्टालिन भारतीय फैन्स पर भड़के, जय श्रीराम के नारे लगाने पर जताई नाराजगी
Next Article दुर्ग के सिपाही ने हरियाणा में लहराया परचम, पंजा-कुश्ती में जीता कांस्य पदक

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?