NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

सरकारी स्कीम में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, शातिर ने नौकरी लगाने के नाम भी कइयों से ठगे रुपए… अपराध दर्ज

By Newsnow CG 12/10/2023
Share

भिलाई। सरकारी स्कीम के नाम पर लाखों की रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। दुर्ग कोतवाली में नदी रोड नयापारा निवासी प्रियंका राजपूत की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। प्रियंका राजपूत ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने आरोपी व उसके बताए अन्य खातों में रुपए ट्रांसफर किए। इस तरह 11 लाख रुपए ट्रांसफर किए। बाद में पता चला कि उनके साथ ठगी हुई। फिलहाल इस मामले में दुर्ग कोतवाली पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रियंका राजपूत ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पहचान राणा प्रवीण सिंह गौर से हुई थी। वह वन विभाग में सहायक प्रोग्रामर के पद पर ठेलका बोड जिला काकेंर में पदस्थ है। डेढ साल पहले उसने प्रार्थिया के पति दौलत राजपूत को बताया था कि विभाग की ओर से एक स्कीम निकली है जिसमें पैसा लगाने से बहुत फायदा होगा। उसकी बातों में आकर सबसे पहले 9 मार्च 2022  को 95,000 रूपये, 10 मार्च 2022 को 95,000 रूपये तथा 10 मार्च 2022 को 1200 रुपए उसके एकाउंट में डाले।

इसके बाद बाद राणा प्रवीण सिंह नें अपने दोस्त ओमप्रकाश देवांगन का नंबर भेजा और उसके खाते में रुपए ट्रांसफर कराए। 11 मार्च 2022 को 95 हजार तथा 14 मार्च 2022 को 17 हजार रुपए ट्रांसफर कराए। इसके कुछ महीने बाद किसी संजीव सोनी का एकाउंट नंबर सेंड कर उसमें रुपए भेजने कहा। इसके बाद प्रियंका राजपूत ने अपनी बहन आरती राजपूत के मोबाइल से  50,000, रुपए फिर दो बार 25-25 हजार रुपए और इसके बाद 75,000 रुपए ट्रंसफर कराए। इस तरह अलग अलग किश्तों में 11 लाख रुपए ले लिए। लाभ के नाम 98 हजार रुपए वापस दिए।

इसके बाद राणा प्रवीण सिंह ने फोन उठाना बंद कर दिया और रुपए वापस मांगने पर गाली गलौच करने लगा। यही नहीं उसने यह भी कहा कि रुपए वापस नहीं मिलेंगे जो करना है कर ले। प्रार्थिया प्रियंका राजपूत ने यह भी बताया कि राणा प्रवीण सिंह ने राघवेन्द्र सिंह राजपूत से 13 लाख रुपए, आरती राजपूत से आनलाईन के माध्यम से 5 लाख 80 हजार रुपए, चिराग ठाकुर से ओमप्रकाश देवांगन के नाम से स्टाम्प बनाकर नगद 1 लाख 30 हजार रुपए व शिवम सिंह राजपूत से 2 लाख 80 हजार रुपए की ठगी की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 12/10/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article तेंदुए की खाल की तस्करी करते पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
Next Article भिलाई में प्रतिमा खंडित करने पर बवाल, त्रिशूल ले गए, माता पार्वती की प्रतिमा से वस्त्र भी उतारे… कैंप क्षेत्र में तनाव

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?