NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

भाजपा की संभावित सूची के बाद गुंडरदेही में वीरेन्द्र साहू का विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, पुतला भी जलाया

By Newsnow CG 05/10/2023
Share

बालोद। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच इन दिनों भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी संभावित दूसरी सूची की चर्चा जोरों पर है। चर्चा का विषय प्रत्याशियों के नाम से कम और उनके विरोध को लेकर ज्यादा है। ताजा मामले में गुंडरदेही विधानसभा से संभावित सूची के प्रत्याशी वीरेन्द्र साहू के विरोध का मामला है। गुंडरदेही विधानसभा में वीरेन्द्र साहू नाम आने के बाद इनके विरोध में पुतले जलाए जा रहे हैं और नारेबाजी भी की जा रही है।

बता दें विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली सूची जारी करने में जल्दबाजी दिखा दी। पहली सूची में अप्रत्याशित नामों के कारण भाजपा में अंदरूनी विरोध देखने को मिला। इसके बाद कार्यकर्ताओं को दूसरी सूची का इंतजार रहा। इस बीच सोशल मिडिया व टीवी चैनलों के माध्यम से भाजपा की एक सूची वायरल हुई। इस सूची में गुंडरदेही विधानसभा से पूर्व विधायक वीरेन्द्र साहू का नाम आया। वीरेन्द्र साहू का नाम आने के बाद गुंडरदेही में विरोध शुरू हो गया।

2013 विधानसभा में हार गए थे चुनाव
वीरेन्द्र साहू 2009 विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। इसके पांच वर्ष के कार्यकाल के बाद 2013 में फिर से उन्हें पार्टी ने उन्हें टिकट दी। इस चुनाव में वीरेन्द्र साहू 22 हजार से अधिक मतों से चुनाव हार गए। 2018 में उन्हें टिकट नहीं मिला। अब 2023 के चुनाव के लिए फिर से वीरेन्द साहू का नाम सामने आ रहा है। इसके कारण विधानसभा क्षेत्र में विरोध शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि वीरेन्द्र साहू का विरोध क्षेत्र का साहू समाज ही कर रहा है। साहू समाज के अलावा सर्व समाज की ओर से भी विरोध देखा जा रहा है।

जगह जगह पुतला दहन
वीरेन्द्र साहू का नाम संभावित सूची में आने के बाद क्षेत्र में पुतला दहन का कार्यक्रम भी शुरू हो गया। पिछले दो तीन दिनों से अलग अलग रूप में गुंडरदेही विधानसभा में विरोध के स्वर देखे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि सोशल मिडिया में वीरेन्द्र साहू का नाम आने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह नहीं है। इसे देखते हुए गुंडरदेही के अलग अलग मंडलों से विरोध के स्वर देखने को मिल रहे हैं। भले ही भाजपा संगठन प्रसारित सूची को अधिकृत नहीं बता रहा है लेकिन इसके लीक होने से यह तो पत चल ही रहा है कि किसके नाम का विरोध है और किसके नाम पर सहमति बनी हुई है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 05/10/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Bhilai Breaking : पैरोल पर बाहर आया हत्या का आरोपी और कर दिया कांड, पुलिस ने चंद घंटों में पकड़कर भेजा जेल
Next Article विधायक देवेंद्र यादव ने दी क्रिकेट प्रेमियों को एक और सौगात, सेक्टर 10 में प्रैक्टीस के लिए बनकर तैयार हुआ क्रिकेट बॉक्स

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?