NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

देर रात तक चली कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक : 90 सीटों पर नाम तय कर ले गए अजय माकन, अब सीईसी की बैठक में लगेगी मुहर

By Newsnow CG 02/10/2023
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों के चयन के लिए जद्दो जहद कर रही है। भाजपा के 21 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद कांग्रेस की पहली सूची का इंतजार है। रविवार को कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई है, जो देर रात तक चली। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन और प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा शामिल हुए। देर रात तक चली बैठक में 90 विधानसभा के लिए प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए जाने की खबर है लेकिन सूची जारी नहीं की गई। बताया जा रहा है कि अब सीईसी की बैठक के बाद कांग्रेस अपने पत्ते खोलेगी।

बैठक के दौरान स्क्रीनिंग कमेटी के चेयरमैन अजय माकन ने सीएम भूपेश बघेल व अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में 90 प्रत्याशियों के चयन पर गहन चर्चा की गई। बैठक के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान अजय माकन ने कहा कि सभी 90 सीटों के लिए प्रत्याशी के नामों पर चर्चा हो चुकी है। उन्होंने यह भी कहा कि ज्यादातर नामों पर सहमति बन गई है। अब इसे केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भेजा जाएगा, जहां इन पर मुहर लगेगी। इसके बाद लिस्ट जारी की जाएगी। अजय माकन ने इस दौरान छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कामकाज की तारीफ भी की। वहीं सीएम भूपेश बघेल ने अजय माकन को कांग्रेस पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कमेटी के सदस्य नीटा डिसूजा, सदाशय नेट्टा, हनुमंथैया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत, मंत्री ताम्रध्वज साहू, डा. शिवकुमार डहरिया आदि कांग्रेस के सीनियर नेता मौजूद रहे।

भाजपा की सूची का भी है इंतजार
इधर भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की भी रविवार को दिल्ली में बैठक हुई। माना जा रहा था कि रविवार देर रात तक भाजपा अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर देगी लेकिन इनकी सूची भी जारी नहीं हुई। सूत्रों से पता चला है कि भाजपा ने भी छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधानसभा सीटों पर नाम तय कर लिए। 21 प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद शेष 69 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है। बताया जा रह है कि भाजपा जल्द ही 40 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर सूची जारी करेगी। एक दो दिनों में भाजपा की दूसरी सूची आ सकती है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 02/10/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article रायपुर पुलिस ने की विसर्जन रैली में शामिल गुंडा बदमाशों धरपकड़, 52 बदमाशों पर हुई कार्रवाई
Next Article गहरे समंदर में 24 घंटे तक जिंदगी और मौत की जंग, विसर्जित किए गए गणेश मूर्ति का मिला सहारा, जाने फिर क्या हुआ

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?