NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Breaking News : गणपति विसर्जन करने गए युवक की हत्या, चाय को लेकर हुए विवाद के बाद बदमाशों ने मार दिया चाकू

By Newsnow CG 01/10/2023
Share

भिलाई। शिवनाथ नदी पुराने पुल के पास बीती रात गणपति विसर्जन करने गए युवक की दूसरी समिति के युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। शिवनाथ नदी तट पर होटल के पास चाय पीने को लेकर हुए विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि दूसरे गुट के युवकों ने एक युवक को पहले बेरहमी से पीटा और उसके बाद चाकू मारकर भाग गए। युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना पुलगांव थाना क्षेत्र की है। मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इधर घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने में जमकर हंगामा किया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार देर रात लगभग 1:30 बजे की बताई जा रही है। ग्रीन चौक निवासी राहुल साहू अपने साथियों के साथ गणपति विसर्जन करने शिवनाथ नदी के पुराने पुल के पास पहुंचे। शनिवार को यहां कई समितियां विसर्जन के लिए पहुंची थी। इस दौरान राहूल साहू चाय पीने वहां के होटल में चला गया। इस दौरान वहां दूसरी समिति के कुछ युवकों के साथ उसका विवाद हो गया।

बताया जा रहा है कि विसर्जन के लिए पहुंचे युवक नशे में धुत थे और विवाद के बाद राहूल साहू को घेर कर मारने लगे। इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे बचाने कर प्रयास भी किया लेकिन नशे में धुत युवक उन्हें भी मारकर भगा रहे थे। इस दौरान बदमाशों ने राहुल साहू पर चाकू से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान पांच युवकों के घायल भी हुए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलगांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक भिलाई की किसी समिति के हैं जिनकी पतासाजी की जा रही है।

पुलिस का निर्देश बेअसर
बता दें विसर्जन के पूर्व दुर्ग पुलिस ने डीजे संचालकों की बैठक ली थी और इस दौरान कई निर्देश दिए गए। इसमें प्रमुख रूप से रात 10 बजे के बाद डीजे पर प्रतिबंध लगाने के साथ की डीजे के साथ रंगीन लाइटिंग लगाने पर मनाही थी। दुर्ग पुलिस ने निर्देशों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। दुर्ग पुलिस की चेतावनी भी बेअसर रही। दुर्ग भिलाई की अधिकतर समितयां विसर्जन यात्रा रात 9 बजे के बाद निकाली और इस दौरन देर रात तक डीजे का शोर रहा। कहीं भी पुलिस ने एक भी डीजे जब्त नहीं किया। सुपेला पुलिस ने पिछले दिनों एक डीजे के खिलाफ कार्रवाई कर खानापूर्ति कर दी थी। इसके अलावा दुर्ग भिलाई में पुलिस को एक भी ऐसा डीजे नहीं मिला जो रात 10 बजे के बाद बज रहा हो। जबकि पूरे शहर में रात 10 बजे के बाद डीजे का शोर होता रहा।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 01/10/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article सेना के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजैंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी बनी वजह
Next Article भिलाई चेम्बर ने किया श्रम दान, पीएम मोदी के आह्वान पर बाजारों में चलाया सफाई अभियान

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?