NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

CG Crime : गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों में चाकूबाजी, हमले में एक युवक की मौत… जांच में जुटी पुलिस

By Newsnow CG 29/09/2023
Share

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों में चाकूबाजी हो गई। घटना सीएसईबी चौकी अंतर्गत कोहड़िया स्थित नहर के पास की है। गुरुवार को गणेश विसर्जन करने पहुंचे दो अलग अलग समितियों के बीच पहले विवाद हुआ और उसके बाद चाकू बाजी हो गई। चाकूबाजी में बरपारा कोहड़िया निवासी हरीश कुमार (17) की मौत हो गई। वहीं भूपेंद्र कुमार (16) चाकू लगसे घायल हो गया। घटना के बाद पुलिस ने  जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सीएसईबी चौकी अंतर्गत कोहड़िया स्थित नहर के पास गणेश विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट के युवकों ने दूसरे गुट पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान हरीश कुमार व भूपेंद्र कुमार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किया गया। हमले से हरीश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भूपेन्द्र कुमार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद मौके पर भारी बवाल हुआ। मौके पर मृतक के परिजन व मोहल्ले वाले पहुंच गए और घटना के विरोध में सड़क पर बैठ गए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाइश दी गई। परिजनों के साथ ही मोहल्ले वालों ने आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग की गई। घंटों मशक्कत के बाद लोग सड़क से हटे। इधर पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इस मामले में आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 29/09/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article गणेश विसर्जन के दौरान पांच लोग डूबे, तीन की मौत और एक की हालत गंभीर
Next Article Big news : दिल्ली की ज्वेलरी शॉप का चोर दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़ा… दुर्ग व बिलासपुर पुलिस की टीमों को मिली सफलता

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?