NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

प्रगति यात्रा : विधायक देवेंद्र यादव ने किया लाखों के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण, चंद्र शेखर आजाद नगर में चली प्रगति यात्रा

By Newsnow CG 25/09/2023
Share

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार ​प्रगति यात्रा कर रहे है। इस प्रगति यात्रा के दौरान 25 सितंबर को वे एक ही दिन में करीब 12 किलोमीटर की प्रगति यात्रा किए। वार्ड वार्ड 39 चंद्र शेखर आजाद नगर में प्रगति यात्रा की गई। इस दौरान विधायक ने वार्ड के विकास के​ लिए विकास का पिटारा खोला। लोगों को लाखों के विकास कार्यों की सौगात दी। कई समाजिक भवन का लोकार्पण भी विधायक देवेन्द्र यादव ने किया। इसके अलावा 25 लाख की लागत से  डीआईसी मैदान में प्रकाश व्यवस्था एवम जीर्णोधार भी  किया जाएगा। और हमर क्लीनिक अस्पताल निर्माण कार्य 21 लाख की लागत से किया जाएगा। इस विकास कार्य का भी विधायक श्री यादव ने भूमिपूजन किया।

गौरतलब है कि  प्रगति यात्रा की शुरूआत सबसे पहले वार्ड वार्ड 39 चंद्र शेखर आजाद नगर से की गई। पंडाल में पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव ने वार्ड के सभी गणेश पंडाल में पहुंच कर भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। गणेश जी के चरणों में श्रद्धा के पुष्प अर्पित किए और ​हाथ जोड़ कर भिलाई की भलाई, भिलाईवासियों की सुखशांति, समृ​िद्ध व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके बाद वे वार्ड में ​प्रगति यात्रा करते हुए पैदल-पैदल सभी गलियों और लोगों के घरों से होते हुए चले। लोगों से मिलते गए। लोगों का हालचाल जाना और वार्ड की समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान वे बड़े बुजुर्गों को प्रणाम किए। युवाओं से गले मिले हाथ मिलाए और छोटो से स्नेह दिए। चौक-चौराहो में बैठकर लोगों के साथ बातचीत की और ​वार्ड के विकास को लेकर जानकारी ली। कई विकास कार्यों की सौगात दी।

इन विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
वार्ड 39 प्रगति यात्रा के दौरान  चंद्रशेकर आजाद नगर  स्थित सामुदायिक भवन के समीप सिमेंटीकरन कार्य  8 लाख की लागत से किया जाएगा। सामुदायिक भवन के सामने हनुमान मंदिर का जीर्णोधार कार्य 2 लाख की लागत से किया जाएगा। 2 लाख की लागत से खेल मैदान में स्वागत द्वार निर्माण कार्य।  4 लाख की लागत से गोल्डन चौक समीप मंच निर्माण कार्य किया जायेगा। 3 लाख की लागत से  गोल्डन चौक समीप पेय जल हेतु वाटर एटीएम स्थापना  की जाएगी। 4 लाख की लागत से  डी आई सी मैदान के समीप शिव मंदिर का जीर्णोधार कार्य किया जाएगा। इसके अलावा शासकीय स्कूल के समीप शिव मंदिर का जीर्णोधार कार्य और 2 लाख की लागत से  कालीबाड़ी मंदिर का जीर्णोधार कार्य भी किया जाएगा। 4 लाख की लागत से  कैथलिक चर्च समीप मंच विस्तारिकर एव बोर खनन कार्य किया जाएगा। हमर क्लीनिक अस्पताल निर्माण कार्य 21 लाख की लागत से किया जाएगा। नंदिनी रोड़ देना बैंक के पीछे बोर खनन कार्य  1 लाख की लागत से किया जाएगा। इन सभी विकास कार्यो का भूमि पूजन किया गया।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 25/09/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता स्वर्ण, फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराया
Next Article प्रेमी जोड़े ने शिवनाथ में लगाई छलांग : युवक ने तैरकर बचाई जान, तीसरे दिन मिली युवती की लाश

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?