NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Bhilai Breaking : तीजा पर मायके जाना महिला को पड़ गया भारी, चोरों ने घर से पार किए लाखों के गहने

By Newsnow CG 21/09/2023
Share

भिलाई। दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जामुल पालिका परिषद् के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 2 आशा राम बापू नगर स्थित एक मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोला और नगदी सहित लाखों के जेवर पार कर दिए। दरअसल घर का मुखिया काम पर चला गया था और उसकी पत्नी तीजा के लिए मायके चली गई। रात के समय चारों को मौका मिला और घटना को अंजाम दिया। सुबह काम से लौटे पति ने पूरा मंजर देखा और जामुल पुलिस को सूचना दी। जामुल पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

जामुल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आशा राम बापू नगर जामुल निवासी संतकुमार साहू मेड़ेसरा पावर ग्रीड में गार्ड की नौकरी करता है। उसकी पत्नी तीजा मनाने बच्चों को लेकर मायके चली गई। 19 सितंबर की रात को उसने घर को लॉक किया और नाइट ड्यूटी पर चला गया। दूसरे दिन बुधवार को सुबह आकर देखा तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर रखे आलमारी का भी ताला टूटा था।

आलमारी के अंदर रखे सूटकेस जिसमें सोने चांदी के आभूषण, 2 सोने का हार, 2 सोने के चैन, 1 सोने की अंगूठी, 4 जोड़ी सोने की आईरिंग, 1 जोड़ी सोने का झुमका, 4 सोने के मंगलसूत्र, 1 चांदी का करधन, 4 जोड़ी चांदी का पायल तथा आलमारी में रखा SBI व LIC का बांड पेपर गायब था। यही नहीं 20,000  रुपए नगदी भी चोर ले गए। इस मामले में अब जामुल पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत अपराध दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 21/09/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Breaking News : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची रायपुर, एयरपोर्ट पर सीएम बघेल ने किया स्वागत
Next Article Breaking News : दुर्ग में युवक की हत्या, बदमाशों ने घर से बुलाकर बेरहमी से पीटा, अस्पताल में हो गई मौत

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?