NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Bhilai : पावर हाउस के नए फ्लाई ओवर पर हादसा, ट्रक के पीछे से जा घुसा स्कूटी सवार… मौके पर मौत

By Newsnow CG 15/09/2023
Share

भिलाई। पावर हाउस में बने नए फ्लाईओवर पर बीती रात हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। फ्लाईओवर खुलने के बाद यह पहला बड़ा हादसा है जिसमें किसी की मौत हो गई। बताया जा रहा है ब्रिज पर साइड में खड़ी ट्रक के पीछे से स्कूटी सवार युवक ने टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को सुपेला मरच्यूरी में रखवाया गया। छावनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा गुरुवार देर रात लगभग 10:20 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। पावर हाउस फ्लाईओवर के ऊपर ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक चालक ने एक किनारे ट्रक को खड़ी कर दिया था। इस बीच एक स्कूटी सवार तेज रफ्तार के साथ ट्रक के पीछे हिस्से को ठोकर मारते हुए जा घुसा। हादसा इतना जोर दार था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आनन फानन में मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में मृतक की पहचान छावनी निवासी शिवा साहू (31) के रूप में हुई है। इसके बाद पुलिस ने शव को सुपेला अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचाया गया।

चेहरा फट गया था युवक का
हादसे के बाद जांच करने पहुंची पुलिस ने वहां का नजारा देखा तो खुद भी सहम गई। दरअसल हादसे के बाद स्कूटी सवार का चेहरा दो भागों में बंट गया था। स्कूटी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पूछताछ करने पर पता चला कि ट्रक क्रमांक सीजी 04 जे 7289 दुर्ग से रायपुर की ओर जा रहा था। पावर हाउस फ्लाई ओवर चढ़ते समय अचानक ट्रक का ब्रेक डाउन हो गया। इसके बाद ट्रक चालक ने सड़क पर ही ट्रक को खड़ा कर दिया। इस बीच बारिश भी हो रही थी। तभी पीछे से स्कूटी सवार शिवा साहू ट्रक में जा घुसा। बताया जा रहा है कि शिवा साहू को ट्रक दिखा नहीं और यह हादसा हो गया। हादसे के बाद काफी देर तक फ्लाई ओवर में जाम की स्थिति रही। पुलिस ने पहुंचकर जाम को हटाया। इसके बाद वहां की स्थिति सुधरी। वहीं पुलिस ने फ्लाईओवर पर खड़ी ट्रक को भी जब्त कर लिया है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 15/09/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article CG News : सो रहे मासूम को करैत ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत
Next Article कार में मिले 17 लाख रुपए : कार ड्राइवर बता नहीं रुपए किसके हैं, पुलिस ने किया जब्त

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?