NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

छत्तीसगढ़ ईस्ट रेल परियोजना : पीएम मोदी ने खरसिया से धरमजयगढ़ नई रेल लाइन का किया लोकार्पण… जानिए इससे जुड़ी खास बातें

By Newsnow CG 14/09/2023
Share

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में लगभग 6,350 करोड़ रुपए की कई रेल परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं । राष्ट्र को समर्पित की गई इन रेल परियोजनाओं में पेंड्रा रोड से अनूपपुर के बीच तीसरी  रेल लाइन,  चांपा से जामगा के बीच तीसरी रेल लाइन एवं  खरसिया से धरमजयगढ़ रेल लाइन शामिल हैं। खास बात यह है कि पीएम मोदी ने इस दौरान छत्तीसगढ़ ईस्ट रेल परियोजना के प्रथम फेज खरसिया से धरमजयगढ़ नई रेल लाइन का लोकार्पण किया। यह रेल परियोजनाएं क्षेत्र में यात्रियों की आवाजाही के साथ-साथ माल ढुलाई को सुविधाजनक बनाकर सामाजिक आर्थिक विकास को गति प्रदान करेंगी ।

कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए, प्रधान मंत्री ने कहा कि 6,400 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं का आज लोकार्पण किया जा रहा है । ये नई रेल परियोजनाएं छत्तीसगढ़ राज्य के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होने इस अवसर पर कहा कि आज छत्तीसगढ़ के रेलवे नेटवर्क के विकास में एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। प्रधान मंत्री ने आगे कहा कि बेहतर रेल नेटवर्क बिलासपुर-मुंबई रेल लाइन के झारसुगुड़ा बिलासपुर खंड में रेल यातायात के दबाव को कम करेगा। उन्होंने कहा, इसी तरह जो अन्य रेलवे लाइनें शुरू हो रही हैं और जो रेल कॉरिडोर बन रहे हैं, वे छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई ऊंचाई देंगे। ये रेल परियोजनाएं हमारी ऊर्जा क्षमता को विस्तारित करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से न केवल छत्तीसगढ़ राज्य के लोगों को सुविधा मिलेगी बल्कि राज्य में रोजगार और आय के नए अवसर भी पैदा होंगे ।

खरसिया से धरमजयगढ़ तक 124.8 किलोमीटर की रेल लाइन
छत्तीसगढ़ ईस्ट रेल परियोजना के प्रथम चरण को महत्वाकांक्षी पीएम गतिशक्ति मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी के लिए राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत विकसित किया जा रहा है और इसमें खरसिया से धरमजयगढ़ तक 124.8 किलोमीटर की रेल लाइन शामिल है, जिसमें गारे-पेलमा के लिए एक स्पूर लाइन और छाल, बरौद, दुर्गापुर और अन्य कोयला खदानों को जोड़ने वाली 3 फीडर लाइनें शामिल हैं। लगभग रु. 3,055 करोड़ रुपये की लागत से की लागत से बनी यह रेल लाइन विद्युतीकृत ब्रॉड गेज लेवल क्रॉसिंग और यात्री सुविधाओं के साथ डबल लाइन से सुसज्जित है। यह छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में स्थित मांड-रायगढ़ कोयला क्षेत्रों से कोयला परिवहन के लिए रेल कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

दो रूटों पर 150 किमी की रेल लाइन
पेंड्रा रोड से अनूपपुर के बीच तीसरी रेल लाइन 50 किमी लंबी है और लगभग 516 करोड़ रुपए की लागत से बनाई गई है। चांपा और जामगा रेल खंड के बीच 98 किलोमीटर लंबी तीसरी लाइन लगभग 796 करोड़ की लागत से बनी है । नई रेल लाइनों से क्षेत्र में कनेक्टिविटी में सुधार होगा और पर्यटन और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री श्री टी एस सिंह देव, केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री रेणुका सिंह सरुता, नेता प्रतिपक्ष, छतीसगढ़ विधानसभा नारायण चंदेल एवं रायगढ़ सांसद, गोमती साय, सहित अन्य उपस्थित रहे।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 14/09/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article पोला तिहार पर सीएम बघेल ले किया उफरा-रवेली सेतु का लोकार्पण, खारून नदी पर बना है यह पुल
Next Article Good news : शहरी क्षेत्रों में मिलेगा काबिज भूमि का निःशुल्क पट्टा, राजपत्र में प्रकाशित हुए नियम… जानें पूरी नियमावली

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?