NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

जी20 में कॉरिडोर बनाने के अहम समझौते से तिलमिलाया पाकिस्तान, सोशल मीडिया पर लोग बोले- हमें शर्म आती है

By Newsnow CG 11/09/2023
Share

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में पहली बार सफलतापूर्वक हुए जी20 शिखर सम्मेलन की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। सभी विश्व स्तरीय नेताओं ने हिस्सा लेने के बाद भारत की मेजबानी और समिट में लिए गए फैसलों की तारीफ की। जी20 का यह सम्मेलन भारत के लिए भी ऐतिहासिक रहा, क्योंकि इसमें भारत, पश्चिमी एशिया और यूरोप के बीच कॉरिडोर बनाए जाने का अहम समझौता हुआ है। यह समझौता जहां एक तरफ भारत के लिए बड़ी कामयाबी है तो वहीं दूसरी तरफ इस समझौते से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। पाकिस्तान की जनता जी20 सम्मेलन के बाद से ही अपनी सरकार को कोसना जारी रखा है।

भारत, पश्चिमी एशिया और यूरोप के बीच कॉरिडोर बनाए जाने के समझौते के बाद पाकिस्तान के लोग इस कदर बौखलाए हुए हैं कि उन्हें अब खुद पर ही शर्मिंदगी महसूस हो रही है। पाकिस्तानी नागरिक इसे वेक अप कॉल बताते हुए देश की सरकार में बदलाव की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी नागरिकों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है।

सोशल मीडिया के जरिए जाहिर कर रहे नाराजगी
भारत, पश्चिमी एशिया और यूरोप के बीच कॉरिडोर समझौते के बाद से भी पाकिस्तान के नागरिक अपनी सरकार को कोसने में लगे हैं। सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी यूजर ने लिखा, ‘यदि इस्लामाबाद में नीति निर्माताओं के पास थोड़ी सी भी बुद्धि और जागरूकता होती तो भारत, पश्चिमी एशिया और यूरोप कॉरिडोर पाकिस्तान से होकर गुजरता और हम भी वैश्विक, पर्यटन और कनेक्टिविटी का केंद्र बनते। यह हम सभी के लिए शर्म की बात है।Ó एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘एशियाई देशों को यूरोपीय संघ की तरह एकजुट होना चाहिए। यही एशियाई लोगों की प्रगति के लिए जरूरी है। हमें एक-दूसरे से आगे निकलने की दौड़ को समाप्त कर एकजुट होने का समय आ गया है। वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘मुझे अब पाकिस्तानी होने के नाते शर्म महसूस हो रही है। हमारा देश बेहतर जिम्मेदारी, नेतृत्व और भविष्य डिजर्व करता है। अब समय आ गया है कि बदलाव हो और ऐसे जिम्मेदार लोग आए जो वास्तव में हमारा प्रतिनिधित्व करते हो।
एक यूजर ने भारत की तारीफ करते हुए लिखा, मुझे भारत से ईष्र्या हो रही है, लेकिन हां भारत की सराहना करता हूं, उन्होंने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 11/09/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article बिलासपुर में पकड़ाया चांदी का तस्कर, मथुरा से लेकर पहुंचा था 63 किलो चांदी… 44 लाख रुपए है कीमत
Next Article कोचिंग संचालिका की हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, 6 साल पुराना मामला… जानिए क्यों हुई थी हत्या

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?