भिलाई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सेक्टर 7 स्थित पीस ऑडिटोरियम में कृष्ण जन्माष्ठमी की झांकियां लोगों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं। यहां पर श्री कृष्ण की दुनियां जिसमें श्री कृष्ण के जन्म के बाद वासुदेव द्वारा यमुना नदी पार करते हुए, गोकुल गांव में राधे के साथ रासलीला, द्वारिकाधीश के रूप में राज सिंहासन पर विराजित मनोहारी झांकी सजाई गई है। इस अलौकिक दिव्य झांकी में बहती नदी झरनों के बीच भक्तजन पहुंच कर दिव्य अलौकिक अनुभूति कर रहे है।
झांकी में विशेष रूप से सांसद विजय बघेल, विधायक देवेंद्र यादव, सीनियर एनवायरमेंट साइंटिस्ट डॉक्टर अनीता सांवत सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक दर्शन लाभ प्राप्त कर रहे है। यह झांकी सर्व के निशुल्क दर्शन के लिए रखी गई हैं। रविवार 10 सितंबर तक शाम 6 से रात 9 बजे तक रहेगी।




