NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Earthquake: भूंकप से दहला मोरक्को, 300 से अधिक लोगों की मौत, भारत ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ

By Newsnow CG 09/09/2023
Share

रबात (एजेंसी)। मोरक्को में शुक्रवार देर रात आए 6.8 तीव्रता के जोरदार भूकंप के बाद लोग घबराकर अपने-अपने घर छोड़कर भाग गए। भूकंप के कारण इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है। देश के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई है। रात करीब 11:11 बजे भूकंप के झटके लगे। भूकंप का केंद्र मार्राकेश से 71 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में 18.5 किलोमीटर की गहराई में था। मोरक्को में आए भूकंप से अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। मृतकों की संख्या बढऩे की संभावना है।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए कुछ वीडियो एक इमारत ढहती हुई और सड़कों पर मलबा दिखाई दे रहा है। लोगों को शॉपिंग सेंटर, रेस्तरां और अपार्टमेंट से बाहर भागते और खाली पड़े इलाकों में इक_ा होते हुए देखा जा सकता है। लोग डरे हुए हैं और दोबारा भूकंप आने की आशंका से बाहर रह रहे हैं।

मोरक्का की मदद के लिए भारत तैयार: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने मोरक्को को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जानमाल की हानि से अत्यंत दुख हुआ। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।

न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप समूह पर भी भूकंप के तेज झटके
इसके अलावा, न्यूजीलैंड के केरमाडेक द्वीप समूह के दक्षिणी क्षेत्र में भी शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गयी। जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने यह जानकारी दी है। जीएफजेड के अनुसार भूकंप के झटके ग्रीनविच मिड टाइस के अनुसार आज सुबह करीब 09:09 बजे महसूस किए गए थे।

रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गयी है। भूकंप का केंद्र 33.23 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 178.17 डिग्री पश्चिमी देशांतर तथा सतह से 80.3 किमी की गहराई में स्थित था। भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 09/09/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार, भ्रष्टाचार के मामले में सीआईडी ने किया अरेस्ट
Next Article पुनीत सागर अभियान: एनसीसी कैडेटस ने लोगों को तालाबों, नदियों और जलाशयों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?