NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

भरोसे का सम्मेलन : खड़गे बोले- ईडी, आईटी लगाकर लोकतंत्र का नाश कर रही भाजपा, यह गुजरात नहीं छत्तीसगढ़ मॉडल है

By Newsnow CG 08/09/2023
Share

राजनादंगाव। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के ग्राम ठेकवा में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन’ में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ईडी, आईटी और सीबीआई लगाकर लोकतंत्र का नाश करने लगी है। कांग्रेस को डराने के लिए ऐसा काम किया गया। ईडी, सीबीआई और आईटी हमारे पीछे रखे गए हैं, लेकिन कांग्रेस डरने वाली नहीं है। हम मुकाबला करने वाले हैं और करेंगे।

भाजपा सरकार घेरते हुए उन्होंने कहा कि पीएम ने 15 लख रुपए देने का वादा किया था, जो अब तक सपना है। मणिपुर में दंगे हैंऔर दिल्ली में जी-20 चल रहा है। उन्होंने कहा कि हम इंडिया के नाम से संगठन बनाकर काम कर रहे हैं और इंडिया के नाम से भाजपा घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि संविधान में भी लिखा है इंडिया इज द भारत। इंडिया वर्सेस भारत की मानसिकता के खिलाफ लड़ना है।  उन्होंने यह भी कहा कि यह मोदी का गुजरात मॉडल नहीं है। यह कांग्रेस का, भूपेश बघेल का, उनके मंत्रिमंडल का छत्तीसगढ़ मॉडल है।

खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी को छत्तीसगढ़ में आकर देखना चाहिए। सिर्फ भाषण करके चले जाते हैं। नरेंद्र मोदी किसी को बोलने का चांस तक नहीं देते । पहले और भाइयों और बहनों बोलते थे, अब परिवारजनों बोल रहे हैं। यह नया स्लोगन शुरू हुआ है। छत्तीसगढ़ में जेपी नड्डा और अमित शाह भी आ रहे हैं। चुनाव के पहले झांकते तक नहीं थे।  नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 सालों में छत्तीसगढ़ में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। केंद्र सरकार पूछती है कि कांग्रेस ने क्या किया तो हम ये रिपोर्ट दे रहे हैं।

छत्तीसगढ़ भाईचारा की धरती है और सद्भाव की धरती है। जांजगीर चांपा में मेडिकल कॉलेज खोलने की मैंने घोषणा की थी सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मेरी सरकार फिर से दोबारा आएगी तो राजनांदगांव और जांजगीर चांपा में मेडिकल कॉलेज खुलेंगे। भूपेश बघेल ने जो वादे किए हैं वह पूरे होंगे।  रमन सिंह की सरकार में सिर्फ अपने लोगों में पूछते थे। भूपेश सरकार की योजनाओं का बखान किया। केंद्र सरकार केवल अंबानी-अदानी को देखने में लगी है। मीडिया समेत अन्य लोगों को लिखने से डराया जा रहा है।

कांग्रेस को जो पैसा मिलना था, वह अब तक नहीं मिला। ये छत्तीसगढ़ का पैसा है। नई पेंशन स्कीम में कर्मचारियों की जमा 19 हजार करोड रुपए फंसे हैं। जिसे केंद्र सरकार नहीं दे रही है। इसके बाद कहते हैं हम सब कुछ दे रहे हैं, लेकिन 19000 करोड़ अभी तक छत्तीसगढ़ को नहीं मिला है। मेरे लिए छत्तीसगढ़ महत्वपूर्ण है क्योंकि मैं यहीं से चुना गया हूं।  राजनांदगांव जिले के पुरोधाओं का स्मरण किया। इसके साथ ही गुरु घासीदास, शहीद वीरनारायण सिंह को नमन किया। छत्तीसगढ़ का इतिहास बलिदान का है। यह सांप्रदायिक सद्भाव की धरती है।  मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने जिस तरह से काम किया है। वो अभूतपूर्व है। जो भरोसा उन्होंने किया वो निभाया है।  गांधी जी कहते थे कि मैं ऐसे भारत का निर्माण करना चाहता हूँ जहां गरीब से गरीब आदमी भी महसूस करें कि देश उनका है। एक जमाना था जब बहुत कम धान किसानों का खरीदा जाता था। अब इस साल एक लाख सात हजार मीट्रिक टन धान खरीदा जा रहा है। 19 लाख किसानों का कृषि ऋण माफ किया गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना हमने लाई।  इंग्लिश मीडियम स्कूल आरंभ किये गये। लघु वनोपज हम लोग खरीद रहे हैं। आदिवासी भाईबहनों को वनाधिकार दिया गया। हमने बेरोजगारी भत्ता बढ़ाकर 2500 रुपए कर दिया।  केंद्र सरकार ने भी छत्तीसगढ़ के मिलेट मिशन की बहुत तारीफ की।

सीएम भूपेश बघेल बोले – यहां अन्नदाता बहुत खुश
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खूब बारिश हो रही है। अन्नदाता बहुत खुश है। अब तक 4 भरोसे का सम्मेलन हो चुका है। आज हमारे बीच खड़गे जी दोबारा आये हैं। यह मुक्तिबोध की धरती है। हमारे लोककलाकारों की धरती है। राजनांदगांव संस्कारधानी है। यहां से निकले बड़े कलाकारों को नमन करता हूँ। सबका राशन कार्ड बन रहा है। किसी का राशन कार्ड कट नहीं रहा है। नई बहू आ गई, परिवार अलग हो गया तो भी राशन कार्ड बन रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र में गुड़ बंट रहा है। किसी गरीब को अनाज के बिना तकलीफ नहीं हो रही है। हम किसानों से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान भी खरीदेंगे। कोरोना महामारी के बावजूद हमने किसानों से धान की खरीदी जारी रखी। हम हमेशा किसान, मजदूर के हित में काम करते हैं। हम दो रुपए में गोबर खरीदते हैं।  आज गौपालक हो, किसान हो, बेरोजगार साथी हो, हम सबको पैसा देते हैं। हम हर पंद्रह दिन में डीबीटी के माध्यम से पैसा देते हैं।

हर तीन महीने में किसानों के खाते में पैसे डालते हैं। तेंदूपत्ता संग्राहकों को पैसा भेजते हैं। बेरोजगारों को हर महीने पैसे देते हैं। हम आम जनता को ताकतवर बनाने का काम करते हैं। हमने फैसला किया है कि सात लाख लोगों को पक्की छत देना है। हमने अभी जो सामाजिक आर्थिक सर्वे कराया है उसमें 47 हजार लोग ऐसे मिले हैं जिन्हें मकान चाहिए, उन्हें हम मकान दिलाएंगे। हमने शिक्षा के क्षेत्र में भी बढ़िया काम किया है। 30 हजार शिक्षकों की भर्ती की है। पुरानी पेंशन स्कीम लांच की है। कोटवारों, मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया है।

हम अपने त्योहारों पर अवकाश दे रहे हैं। बहुत सुंदर छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन कर रहे हैं। राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य इनके आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। छत्तीसगढ़ को सांस्कृतिक और आर्थिक रूप से समृद्ध करने का काम हम लोग करेंगे।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 08/09/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article G20 Summit: दिल्ली बना नो फ्लाई जोन, मैं कैसे जाउं? सीएम बघेल, जी20 डिनर में नहीं होंगे शामिल
Next Article उफनती नदी में नाव पलटी, 7 ग्रामीण डूबे… लकड़ी नाव से पार कर रहे थे नदी

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?