NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

तस्वीर पर बवाल: नगर निगम की कचरा गाड़ी में लगी मां दंतेश्वरी की फोटो, हिन्दू संगठनों व आमजनों में रोष

By Newsnow CG 06/09/2023
Share

जगदलपुर। बस्तर जिले में एक बार फिर से आमजनों में विरोध शुरू हो गया है। जिसका कारण है कि निगम के द्वारा घरों से उठने वाले कचरा गाडिय़ों में मां दंतेश्वरी का छायाचित्र लगाया गया है। इस बात की जानकारी लगते ही हिंदू धर्म से लेकर आमजनों में रोष देखने को मिल रहा है। वहीं शहर के लोगों के द्वारा सोशल मीडिया पर फोटो को शेयर कर इस पर कड़ी आपत्ति भी जता रहे हैं।

बताया जा रहा है कि निगम के द्वारा शहर में डोर टू डोर कचरा लेने के लिए कचरा गाड़ी का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी तारतम्य में अभी कुछ नई गाडिय़ों को लाए जाने की बात कही जा रही है। इस गाड़ी में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के छाया चित्र को अंकित किया गया है। इस फोटो के वायरल होते ही लोगों में विरोध शुरू होने लगे है। जिसके कारण इस बात को लेकर महापौर से लेकर अन्य के खिलाफ आमजन के द्वारा विरोध किया जा रहा है। साथ ही इस कचरा गाड़ी में लगे मां दंतेश्वरी की फोटो को हटाने के लिए एकजुटता दिखाई दे रही है।

भाजपा के अमर झा ने कहा कि नगर निगम द्वारा वार्डो से कचरा संग्रहित किए जाने वाले लाये गए नए कचरा की गाडिय़ों में लगाया गया। उन्होंने कहा कि बस्तर के आराध्य दंतेश्वरी माता की तस्वीर कचरा गाड़ी में लगाना बहुत ही शर्मनाक कृत्य है। कांग्रेस शासित नगर निगम के इस कृत्य से हमारी धार्मिक भावना आहत हुई हैं। नगर निगम जगदलपुर की कांग्रेस सरकार ने परम आराध्य देवी मां दंतेश्वरी देवी की कचरा गाड़ी पर फोटो लगा कर माता जी का अपमान किया है यह शर्मनाक कृत्य है तत्काल फोटो को गाडिय़ों से हटाया जाए।

आयुक्त को सौंपा जाएगा ज्ञापन
हरि साहू जिला मंत्री, विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का नगर निगम ने अपमान किया है। जगदलपुर नगर निगम के द्वारा कचरा वाहनों में मां दंतेश्वरी का चित्र लगाया गया है, जो की निंदनीय है। बस्तर की आराध्य देवी और हिंदु समाज का अपमान है। इसके विरोध में विश्व हिंदू परिषद्, बजरंग दल नगर के आयुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 06/09/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article नवागढ़ में रूद्र गुरू का विरोध, नाराज कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे, कहा- गुरूदयाल ही बेहतर
Next Article चुनाव की तैयारी: नक्सल प्रभावित मतदान केंद्रों में सेना के हेलीकॉप्टर से भेजे जाएंगे मतदान कर्मी

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?