NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

Durg breaking : बेटे-बहू ने कर दी बुजुर्ग महिला की हत्या, एक दिन पहले मिला था शव… आरोपी गिरफ्तार

By Newsnow CG 05/09/2023
Share

दुर्ग । जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाले आरोपी बेटे व बहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को बुजुर्ग महिला की खून से लथपथ लाश मिली थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच की। शुरुआती जांच के बाद इनका पहला शक बुजुर्ग महिला के बेटे व बहू पर ही था। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मंगलवार को मोहन नगर पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया।

मोहन नगर पुलिस ने बताया कि सोमवार को शक्ति नगर में एक 80 साल की बुजुर्ग महिला की लाश मिली । महिला की खून से लथपथ मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की पहचान रूखमणी चंद्राकर के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला कि रविवार देर रात महिला का बेटे-बहू के साथ काफी झगड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और इधर पूछताछ में बेटा-बहू सही जानकारी नहीं दे रहे थे। इसके बाद पुलिस ने लखन चन्द्राकर एवं उसकी पत्नि द्रौपती चन्द्राकर को हिरासत में लिया गया।

सीएसपी मणीशंकर चन्द्रा ने बताया कि पूछताछ में मृतका के बेटे लखन चन्द्राकर एवं उसकी पत्नि द्रौपती चन्द्राकर अपना अपराध स्वीकार किया है। दरअसल दोनों पुस्तैनी मकान अपने नाम पर करना चाहते थे। इसके लिए बेटे व बहू अक्सर महिला से विवाद करते रहते थे। रविवार रात को भी दोनों के बीच काफी विवाद हुआ था। विवाद के बाद दोनों ने मिलकर बेरहमी से बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। दोनों के खिलाफ धारा 302, 120 वी, 201, 34 के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया।

इस पूरी कार्रवाई में मोहन नगर थाना प्रभारी विजय यादव, एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा, उप निरीक्षक शिशुपाल चन्द्रवंशी, प्रधान आरक्षक अजय विश्वकर्मा, महिला प्रधान आरक्षक मोनिका, प्रधान आरक्षक शाहिद खान, आरक्षक अभिषेक यादव, सचिन सिंह, विश्वजीत टंडन, सकील खान, तारकेश्वर साहू, महिला आरक्षक शशिकला देशमुख, एसीसीयू के एएसआई राजेश पांडे, प्रधान आरक्षक शिव तिवारी, आरक्षक जगजीत सिंह, तिलेश्वर राठौर, सनत भारती, नरेन्द्र सहारे, चित्रसेन साहू एवं शोभित सिन्हा का उल्लेखनीय योगदान रहा।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 05/09/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने के लिए राज्य में लागू है छत्तीसगढ़ पर्यटन नीति 2020: पर्यटन स्थलों का विकास कर सुगम बनाने की कार्ययोजना
Next Article इसरो ने की चंद्रयान पर क्विज की शुरुआत, जीतने वाले को मिलेगा एक लाख रुपये का इनाम

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?