NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

CG Big Breking : बोर खनन के दौरान धंस गई जमीन, मलबे में दबने से युवक की मौत, 35 फीट गहराई से निकाला गया शव

By Newsnow CG 04/09/2023
Share

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। जिले के गुरुर थाना क्षेत्र में खैर डिग्गी गांव में बोर खनन के दौरान जमीन धंसने से एक युवक की मौत हो गई। दुर्ग अग्निशमन विभाग को सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लगभग 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला। इस मामले में गुरुर थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

गुरुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को यह हादस हुआ। ग्राम खैर डिग्गी में रामकुमार पोया(36) के घर पर बोरवेल की खुदाई चल रही थी। दरअसल जहां बोर बना था वहां की मिट्टी पोली हो गई जिसे ठीक करने के लिए खुदाई की जा रही थी। जमीन पोला होने के कारण भरभरा कर धंस गई। इस दौरान केसिंग निकालने के प्रयास में लगे रामकुमार पोया भी मिट्टी के साथ ही जमीन में धंस गया। उसके ऊपर मिट्टी का मलबा जम गया। गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ की सेवा के लिए दुर्ग अग्निशमन केन्द्र को सूचना दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया। रात करीब 8 बजे रेस्क्यू कार्य शुरू हुआ जो देर रात तक चला और लगभग 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 35 फीट की गहराई से रामकुमार के शव को बाहर निकाला गया। शव बाहर आने के बाद पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस पूरी कार्रवाई में जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह, टीम प्रभारी धनीराम यादव, थानेश्वर, राजेश नेताम, रमेश कुमार, दिलीप कुमार, महेश गंधर्व, चंद्रप्रताप आदि की सराहनीय भूमिका रही।

जानिए कैसे हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार मृतक रामकुमार के बाड़ी में बोरवेल लगा था। वहां की मिट्टी काफी पोली थी। उसे ठीक करने के लिए उसने गांव के लोगों की मदद ली। रविवार शाम 6 बजे जेसीबी से गड्ढा करते हुए रामकुमार बोरवेल की केसिंग को निकाल रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। मिट्टी धसकने से रामकुमार दबता चला गया। गांव वाले शोर मचाते रहे लेकिन कुछ नहीं कर पाए। रामकुमार के ऊपर मिट्टी गिरी और वह दब गया। इस हादसे में रामकुमार की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पहुंची एसडीआरएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकला। फिलहाल गुरुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 04/09/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article पेठा व्यवसायी की पीट-पीटकर हत्या, अधमरे हालत में शास्त्री अस्पताल के बाहर छोडकर भागे बदमाश… 6 हिरासत में
Next Article सगी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म पर राजधानी में उबाल, सड़क पर उतरे लोग… आरोपियों को फांसी पर लटकाने की मांग

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?