NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

पेठा व्यवसायी की पीट-पीटकर हत्या, अधमरे हालत में शास्त्री अस्पताल के बाहर छोडकर भागे बदमाश… 6 हिरासत में

By Newsnow CG 04/09/2023
Share

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र के तहत कैंप-2 में किराए के मकान में रहने वाले युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शनिवार आधीरात के बाद अधमरे हालत में सुपेला के लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल में बदमाश छोड़कर भाग गए। इससे पहले की डॉक्टर युवक का इलाज करते उसकी मौत हो गई। रविवार को अस्पताल की ओर से छावनी पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। वहीं इस मामले में पुलिस ने 6 संदेहियों को हिरासत में लिया है।

छावनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान पहचान विपिन राठौर (38) पुत्र राजेंद्र राठौर निवासी शाहजहांपुर जिला गांव कटगा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। शास्त्री अस्पताल से पुलिस को जानकारी मिली कि शनिवार की आधी रात के बाद लगभग दो बजे कुछ युवक विपिन राठौर को गंभीर अवस्था में छोड़कर गए। युवक के शरीर पर कई जगह पर चोट के निशान थे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

साथियों के साथ ही हुई मारपीट
पुलिस ने बताया कि विपिन राठौर अपने गांव से कुछ लड़कों के साथ भिलाई आया था और यहां रहकर वह पेठा बनाकर बेचने का काम करता था। विपिन पिछले 12 वर्षों से लगातार भिलाई आ रहा था। शनिवार रात को शराब पीने के बाद विपिन का उसके साथियों के साथ विवाद हो गया। इस दौरान उसके साथियों ने ही उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। जब विपिन बुरी तरह घायल हो गया तो उसे शास्त्री हॉस्पिटल में छोड़कर भाग गए। छावनी पुलिस ने इस मामले में 6 संदेहियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि दो और आरोपी हैं जिनकी तलाश की जा रही।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 04/09/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article चंद्रयान-3 के काउंटडाउन की गिनती करने वाली वैज्ञानिक का हार्ट अटैक से निधन, ISRO में शोक की लहर
Next Article CG Big Breking : बोर खनन के दौरान धंस गई जमीन, मलबे में दबने से युवक की मौत, 35 फीट गहराई से निकाला गया शव

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?