जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान देव यादव (23)और रवि केवट (22) साल का शव मिला है। शव के पास से लोहे का राड़ भी मिला है और खंभे से तार भी खींची हुई मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक कटौद गांव के पास कोकड़ी नाला पर दो दोस्त देव यादव और रवि केंवट की शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया है। गांव के लोग नाले के पास निस्तारी के लिए गए हुए थे तब यह जानकारी मिली है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और दोनो युवकों की लाश को नाला से बाहर निकाला गया है। पुलिस ने बताया की दोनों की लाश में किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले है। दोनो युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवागढ़ सीएचसी अस्पताल भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही वजह का पता चल पाएगा।




