कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बेटे ने पिता की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया लेकिन कटघोरा पुलिस की पकड़ में आ गया। घटना स्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और शव को पीएम के लिए भेजा। घटना शनिवार सुबह की है।
मिली जानकारी के अनुसार कटघोरा पुलिस थाना की जटगा चौकी के अंतर्गत यह घटना शनिवार सुबह छह बजे पुटवा गांव के आमाभाटा मोहल्ले में हुई। चंद्रभूषण सिंह का उसके पिता के साथ संपत्ति को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। इसी विवाद के कारण वह गांव से दूर दूसरी बस्ती में अपने परिवार के साथ रहता था। शुक्रवार को वह घर अपने घर आया। शुक्रवार रात को सबकुछ ठीक था। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह चंद्रभूषण का अपने पिता से विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ा तो उसने घर पर रखे फरसे से पिता का गला रेत दिया। इससे उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई। पिता की हत्या करने के बाद वह भाग गया। इस घटना की सूचना पुलिस को मिली तो घटना स्थल पर पहुंची। इधर आरोपी चंद्रभूषण भागने की फिराक में था लेकिन कटघोरा पुलिस की गिरफ्त में आ गया।




