भिलाई। लाईट इण्डस्ट्रीयल एरिया के एक स्टील फैक्ट्री में बदमाशों ने सेंधमारी की। आधी रात घुसे चोरों ने फैक्ट्री में तैयार जॉब पर हाथ साफ कर दिया। चौकीदार के होने के बाद भी यह चोरी हुई और चौकीदार को भनक तक नहीं लगी। सुबह जब फैक्ट्री मालिक पहुंचा तो चोरी का पता चला। इस मामले में जामुल थाने में शिकायत की गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी प्रमोद कुमार दास की उत्कल इंजीनियारिंग वर्क्स नाम से फैक्ट्री है। 29 अगस्त की रात को 8 बजे रात कंपनी बंद कर अपने घर चला गया। रात को चौकीदार डयूटी पर था। दूसरे दिल सुबह फैक्ट्री पहुंचा पता चला कि चोरी हो गई है। कंपनी में रखे 9 नग कास्टिंग तैयार जाब सेंटर पीवोट बाटम, 8 नग बेरिंग ब्लाक सेगमेंट, 1 नग टयूब गाईड आदि अज्ञात चोर द्वारा चुरा लिया गया। शिकायत के बाद जामुल पुलिस ने अपराध दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।




