NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

CG Crime : टीटी की नौकरी लगवाने के नाम पर 36 लाख की ठगी, शातिरों ने ट्रेनिंग भी कराई… फिर ऐसे खुला मामला

By Newsnow CG 29/08/2023
Share

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के ग्राम बालपुर निवासी रमेश कुमार मन्नेवार, रूपेश कुमार और महुदा निवासी अजीत कुमार साहू से 36 लाख रुपए की ठगी हो गई। दरअसल शातिरों ने इन्हें रेलवे में टीटी की नौकरी लगाने झांसा दिया और तीनों से कुल 36 लाख रुपए वसूल लिए। यही नहीं शातिरों ने तीनों की बंगाल में ट्रेनिंग भी करवाई। बाद में पता चला कि इनके साथ ठगी हुई है। इस मामले में पुलिस ने महिला सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जिले के चांपा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार बालपुर निवासी रमेश कुमार ने बताया कि उसकी मुलाकात विधान बैरागी, पुरुषोत्तम पटेल, भजन पटेल से हुई थी। नवंबर 2021 में तीनों ने रेलवे के अधिकारियों ने अच्छी पहचान होने की बात कही और रेलवे में नौकरी लगाने का दावा किया। रमेश इनके झांसे में आ गया और अपने और अपने भाई रूपेश कुमार के लिए 22 लाख रुपए और अजीत साहू से 14 लाख रुपए लेकर नौकरी लगाने के नाम पर दे दिए।

रुपए देने के कुछ दिन बाद ट्रेनिंग के लिए पश्चिम बंगाल ले गए। एक साल तक ट्रेनिंग कराई और उसके बाद सिलेक्शन नहीं होने की बात कहकर वापस भेज दिया। इसके बाद युवकों को समझ में आया कि उनके साथ फर्जीवाड़ा हुआ है। जब तीनों ने अपने रुपए मांगे तो तीनों शातिर डेढ़ साल तक घुमाते रहे। तंग आकर 25 अगस्त को चांपा थाने में तीनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी विधान बैरागी 30 वर्ष, पुरुषोत्तम पटेल 24 वर्ष और भजन पटेल 25 वर्ष निवासी लछनपुर महिला आरोपी वर्षा रानी शर्मा उम्र 29 साल निवासी श्याम रेजीडेसी उसलापुर बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 5 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपियों पर धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी 34 के तहत कार्रवाई की गई।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 29/08/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article सीएम बघेल का भाजपा पर हमला, बोले- भाजपा को हिंसा पसंद, शांत महौल को ईडी से गर्म कर रही केन्द्र सरकार
Next Article अंबिकापुर के शिक्षक डॉ. बृजेश पाण्डेय राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए चयनित, राष्ट्रपति के हाथों होंगे सम्मानित

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?