NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

टॉयलेट सीट की तुलना 40,000 गुना बैक्टिरिया होता है आपकी पानी की बोतल में!

By @dmin 14/03/2023
Share

हेल्थ डेस्क। पानी की एक बोतल का कई लोग न जाने कितनी बार इस्तेमाल करते हैं. बहुत कम ही लोग ऐसे हैं, जो बोतलों के इस्तेमाल के तुंरत बाद उन्हें फेंक देते हैं. क्या आप जानते हैं कि रियूज़ेबल वाटर बॉटल आपके स्वास्थ्य के लिए कितनी खतरनाक साबित हो सकती है? और इसकी वजह से आपको कितनी बीमारियां लग सकती हैं? दरअसल ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि ये दावा एक स्टडी में किया गया है. एक नए शोध में पाया गया है कि दोबारा यूज़ की जाने वाली बोतलों में टॉयलेट सीट की तुलना में लगभग 40,000 गुना ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं. अगर आप एक ही बोतल का इस्तेमाल काफी समय से कर रहे हैं, तो आपको अब सावधान हो जाना चाहिए.  

Contents
क्या रियूज़ करना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक!गर्म पानी से धोएं बोतल

अमेरिका स्थित वॉटरफिल्टरगुरु डॉट कॉम के रिसर्चर्स की एक टीम ने रियूज़ेबल पानी के बोतल की स्वच्छता को लेकर जांच की. उन्होंने बोतल के सभी हिस्सों की तीन-तीन बार जांच की. शोध के मुताबिक, बोतल पर दो प्रकार के बैक्टीरिया की मौजूदगी पाई गई, जिनमें ग्राम-नेगेटिव बैक्टीरिया और बैसिलस बैक्टीरिया शामिल हैं. रिसर्चर्स ने समझाया कि ग्राम-नेगेटिव बैक्टीरिया तरह-तरह के इन्फेक्शन्स पैदा करने के लिए जिम्मेदार होते हैं. जबकि बेसिलस बैक्टीरिया गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रॉब्लम्स पैदा कर सकते हैं. इस शोध में बोतलों की सफाई की घरेलू चीज़ों से तुलना की गई और पाया गया कि बोतलों में रसोई के सिंक से भी दोगुना ज्यादा कीटाणु होते हैं. 

क्या रियूज़ करना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक!

उन्होंने यह भी कहा कि एक कंप्यूटर के माउस में जितने बैक्टीरिया होते हैं, उसका चार गुना ज्यादा पानी की बोतलों में होते हैं. एक पालतू जानवर के पानी पीने के कटोरे में जितने बैक्टीरिया होते हैं, उससे 14 गुना ज्यादा बैक्टीरिया पानी की बोतल में होते हैं. बेशक ये शोध डराने वाला है. क्योंकि बड़ी संख्या में लोग पानी की एक बोतल को कई बार यूज़ करते हैं. यूनिवर्सिटी ऑफ़ रीडिंग के एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. साइमन क्लार्क ने कहा कि भले ही एक पानी की बोतल में बड़ी संख्या में जीवाणुओं की मौजूदगी होती है, लेकिन फिर भी ये स्वास्थ्य के लिए उतने खतरनाक साबित नहीं होते.  

गर्म पानी से धोएं बोतल

क्लार्क ने कहा कि मैंने आजतक कभी किसी को भी पानी की बोतल की वजह से बीमार पड़ते हुए नहीं देखा. यहां तक कि नल से पानी पीने से भी किसी को बीमार पड़ते हुए नहीं पाया. क्लार्क ने कहा कि पानी की बोतलें लोगों के मुंह में पहले से मौजूद बैक्टीरिया की वजह से दूषित होती हैं. रिसर्चर्स ने बोतलों को दोबारा यूज करने से पहले एक दिन में कम से कम एक बार साबुन और गर्म पानी से धोने की सलाह दी है. 

You Might Also Like

दुर्ग के बोड़ेगांव में डायरिया का कहर, अब तक 47 मरीज मिले

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

@dmin 14/03/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article पुरूषों में भी होती है बॉयोलॉजिकल पैमाना, 25-35 पिता बनने की परफेक्ट उम्र
Next Article YO YO Honey Singh पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री, अपने जन्मदिन पर किया खुलासा

You Might Also Like

स्वास्थ्य

दुर्ग के बोड़ेगांव में डायरिया का कहर, अब तक 47 मरीज मिले

17/05/2024
फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?