NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

वैशाली नगर विधानसभा से 73 दर्शनार्थियों को मिला मौका, 7 को दुर्ग से रवाना होगी ट्रेन

By Newsnow CG 01/02/2024
Share

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि 28 फरवरी के लिए भी जल्द शुरू होगा पंजीयन

भिलाई। दुर्ग जिले से रामलला दर्शन के लिए भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या जाने वाली स्पेशल ट्रेन की सारी बोगियां फूल हो गई हैं। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने बताया कि उनकी विधानसभा से भगवान श्रीराम के प्रथम दर्शन के लिए 73 लोगों का दल एक ही बोगी में 7 फरवरी को रवाना होगा। उन्होंने बताया कि रामलला दर्शन के लिए अभी भी लगातार लोगों के आवेदन मिल रहे हैं जिन्हें प्रथम बार अवसर नहीं मिला उन्हें अगली बार अवश्य मौका मिलेगा और सभी को पूरी व्यवस्था के साथ अयोध्या भेजा जाएगा। दुर्ग जिले से दर्शनार्थियों का प्रथम जत्थे के लिए भेजी जा रही स्पेशल आस्था ट्रेन की सारी सीटें महज 3 दिनों में ही फूल हो गई हैं। संयोजकों के पास अभी भी 7 फरवरी को स्पेशल ट्रेन में जाने के लिए भक्त फोन कर रहे हैं। लोगों में प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्री रामलला का दर्शन करने का भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। अब अगली तारीख के लिए पंजीयन करवाने में श्रद्धालु जुट गए हैं।

भाजपा नेता पुरूषोत्तम देवांगन ने बताया कि स्पेशल ट्रेन में अयोध्या जाने के लिए जिले से अब तक 1440 ने पंजीयन तीन दिनों के भीतर करवा लिया है। स्पेशल ट्रेन दुर्ग रेलवे स्टेशन पर 7 फरवरी को सुबह 10:30 बजे आ जाएगी। सभी को 11 बजे तक अपनी सीट पर पहुंचकर स्थान सुरक्षित कर लेना है। हर बोगी में मदद के लिए एक कंसल्टेंट को जिम्मेदारी दी गई है। दुर्ग रेलवे स्टेशन से 12 बजे स्पेशल ट्रेन रवाना हो जाएगी। यह ट्रेन 8 फरवरी को भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या पहुंचेगी। इसके बाद लोग भगवान का दर्शन करेंगे। इस दौरान यहां के प्रमुख मंदिरों का दर्शन भी श्रद्धालुओं को करवाया जाएगा। सभी दर्शनार्थी उसी स्पेशल ट्रेन से 9 फरवरी को अयोध्या से दुर्ग के लिए रवाना हो जाएंगे और 10 फरवरी को लौटकर दुर्ग आएंगे।

भाजपा नेता प्रेमचंद देवांगन ने बताया कि वैशाली विधानसभा क्षेत्र के लिए तय बोगी की सभी सीटें फुल हो चुकी है। इसके बाद भी लोग अयोध्या जाने के लिए फोन कर रहे हैं। अब उनका 28 फरवरी को जाने वाली स्पेशल ट्रेन में पंजीयन किया जा रहा है। वैशाली नगर विधानसभा सीट से 73 लोग जा रहे हैं। प्रति व्यक्ति से पंजीयन शुल्क 1450 रुपए लिया गया है। अयोध्या के लिए दुर्ग संभाग की 20 विधासभा सीट से श्री राम भक्त रवाना हो रहे हैं। हर विधानसभा सीट से 72-72 ने पंजीयन करवा लिया है।

इन भक्तों को पंजीयन करवाने के बाद कोई अतिरिक्त खर्च नहीं लगेगा। इसमें ट्रेन से आने-जाने के अलावा, भोजन, ठहरने की व्यवस्था, भगवान श्री राम के दर्शन के लिए वाहन से लेकर जाने की व्यवस्था भी शामिल है। इसके साथ-साथ अयोध्या के आसपास में मौजूद प्रमुख मंदिरों का दर्शन भी करवाया जाएगा। केवल एक पंजीयन के बाद, यह सारी सुविधा उनको मिल जाएगी। प्रेमलाल साहू जिला संयोजक अयोध्या दर्शन जिला समिति दुर्ग ने बताया कि भगवान श्री रामलला की नगरी अयोध्या हर कोई जाना चाहता है। 7 को जाने वाली स्पेशल ट्रेन फूल हो चुकी है। अब 28 फरवरी को जाने के लिए लोग फोन कर रहे हैं।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 01/02/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article सीएम साय ने ली हाईलेवल मीटिंग : कहा- पिछली सरकार नक्सलियों के खिलाफ गंभीरता से नहीं लड़ी, हमारी सरकार आई तो मजबूत हुई लड़ाई
Next Article आरबीआई के आदेश के बाद दिखा असर, पेटीएम के शेयरों में 20 प्रतिशत की गिरावट

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?