NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

12 साल बाद फाइनल खेल चैंपियन बनेगा भारत? आस्ट्रेलिया के खिलाफ बन रहे खास समीकरण

By Newsnow CG 17/11/2023
Share

स्पोर्ट्स डेस्क/नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल रविवार (19 नवंबर) को खेला जाएगा। दोनों टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटाया है। वहीं, कंगारू टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल की। अब 20 साल बाद खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें एक बार फिर से आमने-सामने होंगी। तब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था।

भारत की नजर 2003 में मिली हार का बदला लेने पर है। उसने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला ले लिया था। अब उसकी नजर एक और बदले पर है। टीम इंडिया अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर 20 साल पहले फाइनल में मिली हार का बदला लेना चाहेगी। खिताबी मुकाबले से पहले भारत के पक्ष में कई समीकरण बन रहे हैं। ये समीकरण 2003 विश्व कप की तरह ही हैं।

2003 में क्या हुआ था?
– ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार 10 जीत के बाद फाइनल में पहुंची थी।
– ऑस्ट्रेलिया ने ग्रुप राउंड में भारत के खिलाफ जीत हासिल की थी।
– टीम इंडिया तब लगातार आठ मैच जीतकर फाइनल में पहुंची थी।
– ऑस्ट्रेलिया तीसरी बार विश्व कप जीतने में सफल हुआ था।

2023 में ऑस्ट्रेलिया जैसी स्थिति में भारत
– लगातार 10 जीत के साथ भारत फाइनल में पहुंचा है।
– भारत ने ग्रुप राउंड में ऑस्ट्रेलिया को हराया था।
– ऑस्ट्रेलिया लगातार आठ मैच जीतकर फाइनल में पहुंचा है।
– भारत के पास तीसरी बार विश्व कप जीतने का मौका है।

भारत 12 साल बाद फाइनल खेलेगा
भारतीय टीम विश्व कप में 12 साल बाद फाइनल मैच खेलेगी। पिछली बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2011 में टीम इंडिया खिताबी मुकाबले तक पहुंची थी। उसने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका को हरा दिया था। भारत 1983 में वेस्टइंडीज को हराकर चैंपियन बना था। 2003 में उसे सौरव गांगुली की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना पड़ा था। भारत अब चौथी बार विश्व कप का फाइनल खेलेगा।

आठ साल के बाद फाइनल में ऑस्ट्रेलिया
दूसरी ओर, कंगारू टीम आठ साल के बाद विश्व कप का फाइनल खेलेगी। वह 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में चैंपियन बनी थी। ऑस्ट्रेलिया को 1975 और 1996 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। उसे पिछली बार 2019 में इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में बाहर कर दिया था।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 17/11/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article CG Elections 2023 : छत्तीसगढ़ में मतदान खत्म, शाम 5 बजे तक 67.34 फीसदी वोटिंग, दुर्ग में 65.07 फीसदी मतदान
Next Article सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, निजी नौकरी में 75 फीसदी आरक्षण का कानून रद्द

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?