NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

सेना के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजैंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी बनी वजह

By Newsnow CG 01/10/2023
Share

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल में शनिवार को वायुसेना का एयर शो कामयाब रहा था। रविवार को बैरसिया के डूंगरिया गांव के डेम के पास एक खेत में सेना का हेलीकॉप्टर इमरजैंसी स्थिति में उतारना पड़ा। तकनीकी खामी की वजह से ऐसा करना पड़ा। हेलीकॉप्टर को इस तरह उतरता देख ग्रामीणों का मजमा भी लग गया।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह भोपाल के बैरसिया के डूंगरिया गांव के डेम के पास एक खेत में सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजैंसी लैंडिंग हुई है। हेलीकॉप्टर में सेना के 6 जवान सवार थे। कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करना बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार हेलीकॉप्टर डैम के आसपास चक्कर लगा रहा था फिर खेत में उतरा। हेलीकॉप्टर देखने लगा ग्रामीणों का भी मजमा लग गया। सेना के जवानों ने उन्हें दूर रहने की हिदायत दी है।

दूसरे हेलीकॉप्टर से पहुंची टीम
आपातकालीन लैंडिंग के बाद सेना का दूसरा हेलीकॉप्टर मदद के लिए डूंगरिया गांव पहुंचा। यह हेलीकॉप्टर इंजीनियर, सपोर्टिंग स्टाफ और टेक्निकल टीम को लेकर यहां आया था। टीम को यहां उतारकर वापस रवाना हो गया। अब इंजीनियर और टेक्निकल टीम हेलीकॉप्टर में आई खराबी की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार यह इंडियन एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर है, जो भोपाल से झांसी जा रहा था। पायलट सहित टोटल 6 लोग सवार थे। इंजन में खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

सेना से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय वायु सेना का ALH MK III हेलीकॉप्टर रूटीन ट्रेनिंग पर निकला था। ये भोपाल से चाकेरी की तरफ जा रहा था। अचानक खराबी आने के कारण भोपाल से 50 किलोमीटर दूर गांव में इसे सुरक्षित लैंड किया गया है। सभी सवार सुरक्षित हैं।
उचित मदद भी पहुंचा दी गई है।

एक दिन पहले एयर शो
गौरतलब है कि वायुसेना के 91वें स्थापना दिवस पर शनिवार को भोपाल के बड़े तालाब पर सबसे बड़ा एयर शो हुआ था। इसमें चिनूक, एमआई 17 ग्लोबमास्तर, तेजस, सारंग हेलीकॉप्टर और सूर्यकिरण दस्ते ने प्रस्तुति दी थी।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 01/10/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article फिर बढ़ गए एलपीजी के दाम, तेल कंपनियों ने प्रति सिलेण्डर बढ़ाए 200 रुपए से ज्यादा… जानिए आपके शहर में कितना है दाम
Next Article Breaking News : गणपति विसर्जन करने गए युवक की हत्या, चाय को लेकर हुए विवाद के बाद बदमाशों ने मार दिया चाकू

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?