NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

CG Big News : महिला को मिली बेटा नहीं होने की सजा, पति ने पेट्रोल डाल कर लगा दी आग… हालत गंभीर

By Newsnow CG 02/10/2023
Share

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के एक शख्स ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इस दौरान उसकी मां भी सामने थी। आग लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। महिला को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। महिला ने अपने बयान में बताया कि उसकी दो बेटियां हैं और बेटा नहीं होने के कारण पति व सास उसे प्रताड़ित करते हैं। वहीं इस मामले में पीड़िता की मां की शिकायत पर पति व सास पर धारा 307, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

दिल दहला देने वाली यह घटना रविवार की है। सूरजपुर जिले के रामानुजनगर गांव के पिवरी चौक निवासी लवकेस गुप्ता का विवाह गोपाल निवासी रेणु गुप्ता से नौ वर्ष पहले हुआ था। बताया जा रहा है शादी के बाद से ही पति व सास रेणु गुप्ता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दोनों की दो बेटियां हैं और बेटा नहीं पैदा होने को लेकर अक्सर विवाद करते थे। रविवार को भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ और लवकेश गुप्ता ने अपनी मां के सामने पत्नी रेणु गुप्ता पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया। आग से वह गंभीर रूप से झुलस गई। इसके बाद उसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया वहां से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। नाजुक हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया है।

घटना की सूचना के बाद नायब तहसीलदार सूरजपुर ने रेणु गुप्ता का बयान लिया है। अपने बयान में पीड़िता ने पति व सास सहित ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। रेणु गुप्ता ने अपने बयान में बताया कि बेटा नहीं होने के कारण उसे प्रताड़ित करते थे और रविवार की सुबह उसके पति ने अपनी मां के सामने उस पर पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी। रेणु गुप्ता की मां सुमित्रा देवी की रिपोर्ट पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने पति लवकेश गुप्ता, उसकी मां मालती देवी व बड़े भाई बड़कू गुप्ता के खिलाफ धारा 307, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 02/10/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article गहरे समंदर में 24 घंटे तक जिंदगी और मौत की जंग, विसर्जित किए गए गणेश मूर्ति का मिला सहारा, जाने फिर क्या हुआ
Next Article राज्य को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए लोगों ने स्वच्छता अभियान में दी भागीदारी

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?