NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

सीएम के स्वागत में जमा भीड़ के बीच फंसी गर्भवती महिला की गाड़ी, पुलिस ने मानव श्रृंखला बनाकर पहुंचाया अस्पताल

By Newsnow CG 28/12/2023
Share

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार का दिन वीआईपी नेताओं के आगमन की वजह से गहमा-गहमी भरा रहा। शहर के चौक-चौराहों में लोगों की भारी भीड़ रही। इसी बीच शाम के समय घरघोड़ा क्षेत्र से एक प्रसूता महिला को रायगढ़ अस्पताल लाते समय उनका निजी वाहन भीड़ में फंस गया। जिसके बाद रायगढ़ पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए उक्त वाहन को मानव श्रृंखला बनाकर केजीएच अस्पताल तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई है। जहां अस्पताल पहुंचते ही महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। अब जच्चा और बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को शहर में वीवीआईपी आगमन को लेकर काफी भीड़ थी। इसी दरमियान शाम करीब 6:30 बजे घरघोड़ा से रायगढ़ प्रसूति के लिए निजी वाहन में केजीएच अस्पताल जा रही वाहन भीड़ में फंस गई। घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम कुडूमकेला की गर्भवती महिला मोहरमति सीएचसी घरघोड़ा में प्रसव के लिये भर्ती थी। जिसे रायगढ़ अस्पताल रेफर किया गया।

महिला का परिवार उसे निजी वाहन में लेकर केजीएच अस्पताल आ रहे थे। जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचने को लेकर वे आज प्रतिबंधित किए गए मार्ग में प्रवेश कर एसपी ऑफिस के समीप भीड़ में फंस गए और आगे नहीं बढ़ पा रहे थे।

निजी वाहन होने के कारण किसी का ध्यान वाहन में प्रसव पीड़ा में तड़प रही महिला की ओर नहीं गया। तभी ड्यूटी पर तैनात थाना कोतवाली के प्रधान आरक्षक हेमंत पात्रे और साइबर सेल के स्टाफ नवीन शुक्ला रोड़ क्लीयर कराने वाहन के पास पहुंचे। तब उन्हें वाहन में गर्भवती महिला के होने की जानकारी मिली। महिला की स्थिति बेहद गंभीर थी। वाहन में ही शिशु को जन्म देने वाली थी।

पुलिसकर्मियों ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुये मार्ग पर व्यवस्था में लगे पुलिस अधिकारियों और जवानों को वाहन में सीरियस मरीज होने की जानकारी देकर मार्ग के दोनों और मानव श्रृंखला बनाते हुए पूरा रोड क्लियर करते हुए वाहन को अस्पताल तक पहुंचाया। वाहन को भीड़ से निकाल कर अस्पताल तक पहुंचने में थाना कोतवाली के प्रधान आरक्षक हेमंत पात्रे साइबर सेल के आरक्षक नवीन शुक्ला, धनंजय कश्यप और पुष्पेंद्र जाटव का विवेकपूर्ण सराहनीय भूमिका रही है।

You Might Also Like

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा सीटों में लीड कर भाजपा जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी – जितेन्द्र वर्मा

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

Newsnow CG 28/12/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अग्रोहा धाम का लोकार्पण
Next Article बीएसपी में हादसा: रॉ मटेरियल डिपार्टमेंट में लगी भीषण आग, वेल्डिंग की चिंगारी बनी वजह

You Might Also Like

राजनीति

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा सीटों में लीड कर भाजपा जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी – जितेन्द्र वर्मा

02/06/2024
फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?