NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

सावन महीने के अंतिम सोमवार को शिवालयों में लगी भक्तों की भीड़, मंत्री अकबर ने की पूजा

By Newsnow CG 29/08/2023
Share

कबीरधाम। सावन माह का अंतिम सोमवार को शिवालयों मेें श्रद्धालुओं की भीड़ लगी। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रही। इस मौके पर कवर्धा विधायक व मंत्री मोहम्मद अकबर ने पूजा अर्चना की। मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया तथा प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मंत्री अकबर ने मंदिर परिसर में बोल-बम कावड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। मंत्री अकबर ने मंदिर परिसर के समीप भंडारा स्थल पहुचकर श्रद्धलुओं को अपने हाथों से खीर, पुड़ी, चावल और प्रसाद भी बांटे।

कवर्धा से 16 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम चौरा में 11वी शताब्दी का प्राचीन, ऐतिहासिक और पुरातत्व महत्व का स्थल है बाबा भोरमदेव का मंदिर। इस मंदिर में भगवान शिव विराजित है। भगवान शिव देवों के देव महादेव में जल अभिषेक की परम्परा सदियों से चली आ रही है। सावन माह लगते ही कांवरियों का दल मध्यप्रदेश के अमरकंटक से पहाड़ी और पथरिली जंगलों की रास्तों से पदयात्रा कर बाबा भोरमेदव, जलेश्वर महादेव और पंचमुखी बुढ़ामहादेव में जलाभिषेक करते है।

विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री अकबर
सोमवार को मंत्री मोहम्मद अकबर अपने कवर्धा विधानसभा के कई कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पुलिस विभाग द्वारा संचालित फोर्स ऐकडमी के खिलाडिय़ों से वन-टू-वन चर्चा की और सभी खिलाडिय़ों को ट्रैक सूट वितरण किया। इसके आलावा कवर्धा शहर के भारत माता चौक में हनुमंत सेवा संस्था को गौ सेवा के लिए वाहन समर्पित किया। मंत्री ने वाहन चलाकर ट्रायल की और हनुमंत सेवा संस्था को चाबी भेंट की। हनुमंत सेवा संस्था के सदस्यों ने बताया कि सड़क दुर्घटना, बीमार पशु को अस्पताल तक ले जाने में बड़ी समस्या होती थी। मंत्री अकबर द्वारा प्रदान किए गए वाहन से अब पशुओं को चिकित्सालय लाने के लिए समस्याओं का समाना करना नहीं पड़ेगा।

एक करोड़ 71 लाख रुपए के कार्यो का शिलान्यास
मंत्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा जनपद पंचायत क्षेत्र के समुचित विकास कार्य के लिए 42 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए एक करोड़ 71 लाख रुपए के कार्यों का शिलान्यास किया।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 29/08/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Bhilai Breaking : तालाब में डूबने से बच्चे की मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने… जानिए क्या है हादसे का कारण
Next Article चंद्रयान 3 से भारत को क्या मिला, जानिए 7 दिनों में चांद से प्रज्ञान ने क्या भेजा

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?