NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, अब इतने अरब डॉलर बढ़ गया खजाना

By Newsnow CG 23/03/2024
Share

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विदेशी मुद्रा भंडार को लेकर ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह धनवर्षा हुई है। 15 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 642.49 बिलियन अमेरिकी डॉलर पहुंच गया है। यह अब तक का सबसे उच्च स्तर है। सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा कोष में 6.396 बिलियन अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई। यह जानकारी शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दी गई।

आरबीआई की रिपोर्ट की खास बातें
भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया कि एक सप्ताह पहले भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 10.47 अरब डॉलर बढ़कर 636.095 अरब डॉलर हो गया था। कुल मिलाकर देखें तो बीते दो हफ्तों में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में करीब 16.86 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 15 मार्च को समाप्त सप्ताह में फॉरेन करेंसी एसेट्स यानी विदेशी मुद्रा आस्तियां भी 6.034 अरब डॉलर बढ़कर 568.386 अरब डॉलर तक पहुंच गई हैं। फॉरेन करेंसी एसेट्स को विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा माना जाता है।

भारत का गोल्ड रिजर्व 42.5 करोड़ डॉलर बढ़ा
भारतीय रिजर्व बैंक ने यह जानकारी भी दी कि 15 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के गोल्ड रिजर्व की कीमत 42.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 51.14 अरब डॉलर हो गई है। रिजर्व बैंक ने बताया कि इस दौरान एसडीआर में भी बढ़ोतरी देखने को मिली, जो कि 6.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.276 अरब डॉलर हो गया है। उधर अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित जमा (फॉरेक्स रिजर्व) 12.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.689 अरब डॉलर हो गया है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 23/03/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Weather Update: 37 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान; धीरे-धीरे चढ़ रहा पारा, अभी और तपाएगी तेज धूप
Next Article सीबीएसई की बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ के दो स्कूलों की मान्यता रद्द, देशभर में 20 स्कूलों पर गिरी गाज

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?