NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

सरकार गिरने के दावे को लेकर सीएम का पलटवार, कहा-भाजपा और जेडीएस की हालत बिन पानी मछली जैसी

By Newsnow CG 11/12/2023
Share

बंगलूरू (एजेंसी)। जनता दल सेक्युलर के नेता एचडी कुमारस्वामी के ‘कर्नाटक में सरकार कभी भी गिर सकती है’ वाले बयान पर अब कांग्रेस ने पलटवार किया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का कहना है कि भाजपा और जेडीएस उनकी सरकार के गिरने को लेकर भ्रम की स्थिति में हैं। गौरतलब है, भाजपा और जेडीएस ने 2024 के लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ कांग्रेस से लडऩे के लिए कर्नाटक में गठबंधन कर लिया है। सिद्धारमैया ने कहा कि भाजपा और जेडीएस बिना पानी के मछली जैसे परेशान होती है, वैसे ही संघर्ष कर रहे हैं। सीएम ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा और जेडीएस को गलतफहमी हैं। इसका क्या ही किया जा सकता है?

यह है मामला
गौरतलब है, जेडीएस के प्रदेश अध्यक्ष कुमारस्वामी ने रविवार को दावा किया था कि सत्तारूढ़ कांग्रेस का एक मंत्री भाजपा में शामिल हो सकता है। कुमारस्वामी ने कहा था कि केंद्र द्वारा शुरू की गई कानूनी परेशानियों से बचने के लिए सत्तारूढ़ कांग्रेस के एक प्रभावशाली मंत्री भाजपा में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया था कि मंत्री ’50 से 60 विधायकों’ के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए वह भाजपा के नेताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं। जेडीएस नेता ने पत्रकारों से कहा था कि कांग्रेस सरकार में सब कुछ ठीक नहीं है। उन्हें नहीं पता कि यह सरकार कब गिर जाएगी। एक मंत्री अपने खिलाफ दर्ज मामलों से बचने के लिए बेताब हैं।

जेडीएस का कोई अस्तित्व नहीं बचा
कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि चुनाव के बाद कर्नाटक में जेडीएस का कोई अस्तित्व नहीं बचा है। अस्तित्व बचाने के लिए पार्टी संघर्ष कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि बीआरएस ने भाजपा के साथ गठबंधन किया। एक पार्टी के रूप में बने रहें इसे सुनिश्चित करने के लिए जो कर सकते हैं वह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस का सफाया होने की बात भूल जाइए। चुनाव से पहले न तो जेडीएस और न ही भाजपा रहेगी।

You Might Also Like

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा सीटों में लीड कर भाजपा जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी – जितेन्द्र वर्मा

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

Newsnow CG 11/12/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Article 370 : छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय से सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, ट्वीट कर कही यह बात
Next Article बेटे के मुख्यमंत्री बनने की खबर सुन मां ने खुश होकर कहा- “छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का सौभाग्य मिला है”

You Might Also Like

राजनीति

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा सीटों में लीड कर भाजपा जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी – जितेन्द्र वर्मा

02/06/2024
फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?