NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

संकल्प शिविर का समापन: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा अरूण वोरा को चुनाव जिताना ही मोतीलाल वोरा को सच्ची श्रद्धांजलि

By Newsnow CG 27/08/2023
Share

दुर्ग। दुर्ग के रोमन पार्क में कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज सहित कांग्रेस के दिग्गज नेता शरीक हुए। संकल्प शिविर में आगामी विधानसभा चुनाव हेतू बूथ मैनेजमेंट एवं भूपेश बघेल सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने भाषण से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जोश भरा वही मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा एवं राजेश तिवारी ने संकल्प शिविर में आए हजारों कांग्रेस के पदाधिकारियों को संबोधित किया। संकल्प शिविर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं हजारों के तादाद में कार्यक्रम में उपस्थित हुए। इसी बीच अरूण वोरा के समर्थन में अरूण वोरा जिंदाबाद के नारे भी लगातार लगते रहे एवं बड़ी युवाओं की फौज उनके साथ चलती दिखाई दी।

जब गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा अरूण वोरा को चुनाव जीतना है
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यकर्ताओं को आगमी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को जिताने की बात कही। इसी बीच उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा को याद करते हुए कहा कि जब अरुण वोरा को 1993 में टिकट मिली तब हमने गांव में जाकर जाकर अरुण वोरा के लिए वोट के अपील की थी। अभी हमने कुछ दिन पहले ही बाबूजी के प्रतिमा का अनावरण किया एवं उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की, लेकिन इस विधानसभा चुनाव में अरुण वोरा को दुर्ग से चुनाव जीतना ही मोतीलाल वोरा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यह बात सुनकर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खूब तालियां बजाईं।

संकल्प शिविर को संबोधित करते हुए विधायक वोरा ने कहा कि इन साढ़े 4 वर्षो में छत्तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में तरक्की की है। छत्तीसगढ़ वासियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व पर पूरा भरोसा है एवं आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी एवं भूपेश बघेल फिर से इस प्रदेश की कमान संभालेंगे।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, दुर्ग विधायक अरूण वोरा, मुख्यमंत्री के सलाहकार राजेश तिवारी, विनोद वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रदीप चौबे, दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व साडा अध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर, सभापति राजेश यादव मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष एवं हजारों कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा सीटों में लीड कर भाजपा जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी – जितेन्द्र वर्मा

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

Newsnow CG 27/08/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article एसबीआई के दो एटीएम काटकर लाखों की रकम पार, वारदात को अंजाम देने के बाद आग लगाकर फरार हुए आरोपी
Next Article सस्टेनेबल और नवीन प्रौद्योगिकियों वालें 100 से अधिक स्टार्टअप को जोडेगा वेदांता

You Might Also Like

राजनीति

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा सीटों में लीड कर भाजपा जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी – जितेन्द्र वर्मा

02/06/2024
फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?