NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

श्रीराम नाम की गूंज: देश में फिर मनी दिवाली, सजीं सड़कें और गलियां, हर तरफ लहराए रामनामी झंडे

By Newsnow CG 23/01/2024
Share

रायपुर। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर देश की राजधानी दिल्ली सहित पूरा भारतवर्ष राममय हो गई। सोमवार को सजावट हर तरफ नजर आई। सड़कों व गलियों में दिन भर राम नाम के झंडे लहराते रहे। जगह-जगह सजावट में लगे फूल खुशबू बिखेर रहे थे। मंदिरों में सुबह से रामनाम की धुन गूंजने लगी। दिन चढ़ते ही बाजारों, मंदिरों व आवासीय इलाकों में लगी स्क्रीन पर देशवासियों ने अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव लाइव देखा। अंधेरा होने से पहले ही पूरा देश दिवाली की तरह की जगमगाने लगा। लोग दीप जलाकर प्राण प्रतिष्ठा के बाद खुशी का इजहार किया।

राममय रहा पूरा देश
देशवासियों ने प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अपने-अपने अंदाज में मनाया। लोगों ने अपने इलाके की सजावट कर रखी थी। सभी बाजारें भी सजी थीं। रामनामी भगवा झंडे के साथ इसमें फूलों को भी इस्तेमाल हुआ था। कई जगह पर धूप बत्ती जलाकर पूजा की गई। कॉलोनियों में महिलाओं ने कलश यात्राएं निकाली। पूरे रास्ते यह राम की स्तुति करती रहीं। इसका सबकी छटा निराली लग रही थी। शोभायात्राओं के साथ बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक साथ-साथ चलते दिखे। दिन भर की सजावट शाम दीपों की रोशनी में और भी खूबसूरत दिख रही थी। बाजारों, कालोनियों से लेकर घरों तक में लोगों ने दीप जलाएं।

उत्साह इतना कि कम पड़ गए ध्वज
रविवार को दोपहर तक दुकानों पर रामनामी भगवा ध्वज की कमी हो गई। मांग इतनी थी कि दुकानदारों को फिर से इसे मंगाना पड़ा। रिहायशी कॉलोनियों में भगवा ध्वज लोग घरों के बाहर लगाए। वाहनों पर बांधकर फेरी लगाई। दोपहर तक सड़कें भगवा रंग में रंग गईं। पटेल नगर कॉलोनी में कॉलोनी राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के साथ निवासियों ने फेरी लगाई। लोगों ने भगवान श्रीराम से आशीर्वाद लिया। यहां मेयर डॉ शैली ओबरॉय भी पहुंचीं और लोगों के साथ जय श्रीराम के नारे लगाए।

बजी राम की धुन
सोमवार को दिनभर राम धुन बजती रही। सुबह से जगह-जगह भंडारे लगे, लोगों ने लाइन में खड़े होकर भंडारे का प्रसाद लिया। बच्चे माथे पर भगवा रामनामी बांधे, हाथों में ध्वज लेकर जयश्रीराम का जयघोष किया, फेरी लगाई। युवाओं में गजब का जोश दिखा, इन्होंने बाइक दौड़ाई। महिलाएं राम धुन पर झूमती रहीं। कई घरों में सुंदरकांड पाठ हुआ।

दीपोत्सव से जगमग हुई राजधानी, भजन-गीत गाते हुए चली रामभक्तों की टोली
अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर छत्तीसगढ़ जगमगा उठी। लोगों ने अपने घरों में दीप तो जलाए ही साथ ही बड़े-बड़े ग्राउंड में भी दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़े ही उत्साह के साथ राम भक्त भजन-कीर्तन करते हुए शरीक हुए। कई कॉलोनी, मोहल्लों, बस्ती हो शहर कस्बों सभी जगहों में राम की झांकियां निकाली गईं। सोमवार की सुबह प्रभातफेरी से शुरु हुई वहीं दोपहर का वक्त शोभायात्रा, स्क्रीन पर अयोध्या का सीधा प्रसारण देखने में लोगों का बीता। शाम ढलते ही जगह-जगह दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 23/01/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में जहां-जहां पड़े हैं भगवान राम के कदम, उनका पर्यटनस्थल के तौर पर होगा विकास : सीएम साय
Next Article छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार, गैर कोयला मुख्य खनिज ब्लॉकों की नीलामी के लिए द्वितीय बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?