NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

वैज्ञानिक का बड़ा दावा: मंगल ग्रह पर जीवन की खोज 50 साल पहले हुई, वर्तमान परिस्थितियां जीवन के अनुकूल नहीं

By Newsnow CG 29/08/2023
Share

Agency: मंगल ग्रह पर जीवन के कई बार दावे किए जा चुके हैं। हालांकि हर बार यही कहा गया है मंगल ग्रह पर पहले कभी जीवन था लेकिन वर्तमान में वहां की परिस्थितियां जीवन के अनुकूल नहीं हैं। एक ऐस्ट्रोबायोलॉजी के प्रोफेसर ने बड़ा दावा करते हुए कहा था कि 50 साल पहले ही मंगल पर जीवन की खोज कर ली गई थी लेकिन फिर अचानक जीवन खत्म हो गया। टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ बर्लिन के फैकल्टी मेंबर डिर्क सुल्जे माकुच ने दावा किया था कि मंगल पर जीवन तो है लेकिन इसका पता लगते ही यह खत्म हो जाएगा।

नासा ने 2011-12 में क्यूरियोसिटी रोवर मंगल पर भेजा था जो कि अब भी काम कर रहा है। 1970 में नासा ने दो लैंडर मंगल पर भेजे थे। मंगल ग्रह के बारे में पता लगाने का काम करीब 60 सालों से चल रहा है। नासा के मिशन का उद्देश्य यही था कि यह पता लगाया जाए कि मंगल पर जीवन संभव है या नहीं। अगर अब नहीं भी संभल है तो क्या कभी ऐसा रहा होगा कि वहां जीवन रहा होगा। नासा के इस मिशन का नाम विकिंग प्रोग्राम था।

नासा के इस मिशन से कई जानकारियों जुटाई गई थीं। मंगल पर कुछ बहने की आकृति, ज्वालामुखी के स्लोप पाए गए थे। इसके अलावा मंगल पर कुछ क्लोरिनेटेड जैव अवशेष भी मिले थो जो कि जीवन के सबूत के तौर पर देखे जा रहे थे। वैज्ञानिकों ने कहा था कि मंगल पर जैव तत्व हैं लेकिन वे क्लोरिनेटेड फॉर्म में हैं। विकिंग एक्सपेरिमेंट के तहत मंगल की मिट्टी में पानी मिलाया गया। इसके बाद इस लाल मिट्टी में रेडियो ऐक्टिव कार्बन (सी-14) होने का पताचला। वैज्ञानिकों का कहना था कि मंगल पर कभी माइक्रऑर्गनिजम हुआ करते थे जो कि गैस के रूप में रेडियोऐक्टिव कार्बन छोडते थे। शुल्जे माकुच का कहना था कि हो सकता है कि सैंपल में जीवित सूक्ष्मजीव रहे हों लेकिन वे पानी मिलाने की वजह से नष्ट हो गए।

बता दें कि स्पेसक्राफ्ट मार्स रिकॉनसेंस ऑर्बिटर ने मंगल ग्रह पर ‘जमी बर्फ की आकृति’ भेजी थी। इसके बाद नासा ने कहा था कि जहां पानी होता है वहां जीवन भी होता है। इसलिए लाल ग्रह पर पानी की खोज की जा रही है। नासा ने दावा किया था कि मंगल के दक्षिणी ध्रुव पर काफी बर्फ है। मंगल ग्रह पर पानी की संभावनाओं को इसलिए भी खारिज किया जा रहा था क्योंकि यहां का तापमान बहुत कम है और तरल रूप में पानी नहीं रह सकता है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 29/08/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article चंद्रयान 3 से भारत को क्या मिला, जानिए 7 दिनों में चांद से प्रज्ञान ने क्या भेजा
Next Article छात्राओं ने CM को खून से लिखी चिट्ठी : कहा- प्रिंसिपल छेड़छाड़ करता है… हम सब आपकी बेटियां, हमें न्याय दीजिए

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?