NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

विश्वास नहीं हो रहा… राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से खुद हैरान हैं राजा देवेन्द्र प्रताप

By Newsnow CG 12/02/2024
Share

रायगढ़। भाजपा ने छत्तीसगढ़ में खाली हो रहे राज्यसभा की एक सीट के लिए राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है। इस निर्णय के बाद राजा देवेंद्र प्रताप ने कहा कि इस फैसले ने उन्हें ‘आश्चर्यÓ में डाल दिया हैं। सिंह ने अपने नामांकन पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करने के अवसर के लिए ‘सौभाग्यशाली’ हैं।

उन्होंने कहा मेरा नाम एक आश्चर्य के रूप में आया। मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मुझे राज्यसभा के लिए नामांकित किया गया है। मैं मुझे उच्च सदन में भेजने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं। सिंह ने आगे कहा कहा, सौभाग्य है कि मुझे पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करने का अवसर मिलेगा। राज्यसभा सदस्य के रूप में मैं रायगढ़ के विकास के लिए प्रयास करूंगा।

गौरतलब हैं कि रविवार को भाजपा ने छत्तीसगढ़ से आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया हैं। छत्तीसगढ़ से मौजूदा राज्यसभा सांसद सरोज पांडे का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त होने वाला है।

कौन हैं राजा देवेंद्र प्रताप सिंह
राजा देवेंद्र प्रताप सिंह महाराजा चक्रधर सिंह के पोते के रूप में एक प्रतिष्ठित वंश से हैं। वे गोंड़ आदिवासी शाही परिवार से हैं। राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह ने 2005-06 में एससी-एसटी मोर्चा के राज्य सचिव के रूप में कार्य किया। 2008 में विशेष आमंत्रित सदस्य थे और 2011-12 में एससी-एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वह भाजपा के एससी-एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के पद पर भी रहे। चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ सहित 15 राज्यों के लिए राज्यसभा चुनाव 27 फरवरी को निर्धारित किया है। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। नामांकन की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई है। भाजपा ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए 14 उम्मीदवारों की घोषणा की।

You Might Also Like

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा सीटों में लीड कर भाजपा जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी – जितेन्द्र वर्मा

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

Newsnow CG 12/02/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Bhilai Breaking : हत्या के आरोपियों के घर चला बुलडोजर, 12वीं के छात्र की हत्या के बाद विधायक रिकेश ने कहा था होगी कार्रवाई
Next Article महतारी वंदन योजना : प्रदेश भर में अब तक 46 लाख 22 हजार से अधिक महिलाओं ने भरा आवेदन, मिलेंगे 12000 रुपए सालाना

You Might Also Like

राजनीति

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा सीटों में लीड कर भाजपा जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी – जितेन्द्र वर्मा

02/06/2024
फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?