NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

राष्ट्रीय खेल दिवस: वेदांता एल्यूमिनियम ने खेल संस्कृति को बढ़ावा देने अपने आयोजित कीं स्पर्धाएं

By Newsnow CG 29/08/2023
Share

वेदांता एल्यूमिनियम ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ में जमीनी स्तर किया खेलों को प्रोत्साहित।
कंपनी की हौसला अफजाई से युवाओं ने तीरंदाजी, हॉकी व कराटे में हासिल किए राष्ट्रीय स्तर के सम्मान।
नई दिल्ली. भारत की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक कंपनी वेदांता एल्यूमिनियम ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अपने सभी प्रचालनों में ’साइक्लोथॉन’ के साथ ही अनेक इनडोर गेम्स स्पर्धाएं आयोजित कीं। ऐसे आयोजनों में बड़े पैमाने पर स्थानीय युवाओं और कर्मचारियों की भागीदारी सुनिष्चित किया जाना जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति की मजबूती के प्रति कंपनी की कटिबद्धता का द्योतक है। युवाओं के समग्र विकास में खेलों के बुनियादी योगदान को पहचानते हुए कंपनी द्वारा खेलों के वातावरण और प्रषिक्षण अधोसंरचना को मजबूती दी जा रही है। कंपनी की हौसला अफजाई से प्रतिभाषाली युवा तीरंदाजी, हॉकी व कराटे जैसे खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

ओडिशा के लांजीगढ़ स्थित विश्व स्तरीय एल्यूमिना रिफाइनरी और झारसुगुडा स्थित मेगा एल्यूमिनियम स्मेल्टर के अपने कर्मचारियों और प्रचालन क्षेत्रों के आसपास के समुदायों के नागरिकों के लिए वेदांता एल्यूमिनियम ने कई प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। झारसुगुडा में मारवाड़ी युवा मंच के सहयोग से आयोजित साइक्लोथॉन का उद्घाटन स्थानीय विधायक सुश्री दीपाली दास और वेदांता लिमिटेड, एल्यूमिनियम व्यवसाय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (ऊर्जा) सुनील कुमार सत्या ने किया। सैकड़ों प्रतिभागियों ने साइकल चला कर सक्रिय स्वस्थ जीवन के लिए इसके फायदों का प्रचार किया। जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देना वेदांता एल्यूमिनियम की कार्य संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। कंपनी ने अपने प्रचालनों में कर्मचारियों व समुदायों के लिए खेल समितियां भी गठित की हैं। लांजीगढ़ रिफाइनरी की खेल समिति ने कर्मचारियों के लिए ’स्पर्धा-2023’ के अंतर्गत शतरंज, टेबल टेनिस व कैरम जैसे इनडोर गेम्स आयोजित किए। प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्षन से सभी का खूब मनोरंजन किया। सुंदरगढ़ जिले में कंपनी के खनन विभाग की ओर से अंतरस्कूल खेल प्रतियोगिता आयोजित किए जाने की योजना है।

वेदांता एल्यूमिनियम द्वारा उच्च स्तरीय खेल संस्कृति के सतत पर्यावरण को प्रोत्साहित किए जाने से जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। झारसुगुडा में कंपनी स्थानीय हॉकी प्रतिभाओं को पोषित कर रही है। पिछले दिनों आयोजित पुरुषों के एफआईएच हॉकी विश्व कप 2023 से पहले जिला हॉकी चैम्पियनशिप और मैत्री हॉकी स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इसके अलावा कंपनी ने झारसुगुडा जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की नई प्रशासकीय इमारत के निर्माण में योगदान किया है।

लांजीगढ़ में कंपनी उत्तम गुणवत्ता के खेल उपकरण एवं विशेषज्ञ कोच द्वारा प्रशिक्षण मुहैया कराते हुए स्थानीय स्तर पर खेलों को बढ़ावा दे रही है। इससे क्षेत्र के युवाओं को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा में भागीदारी के अवसर मिलते हैं। वर्तमान में कंपनी एसएसडी हाई स्कूल, लांजीगढ़ में 40 विद्यार्थियों को तीरंदाजी और 60 विद्यार्थियों को कराटे के प्रशिक्षण में मदद दे रही है। वर्ष 2022 में इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों ने 75 राज्य स्तरीय और 15 राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया तथा विभिन्न मुकाबलों में 35 से ज्यादा पदक जीते।

राष्ट्रीय खेल दिवस पर वेदांता लिमिटेड, एल्यूमिनियम व्यवसाय के मुख्य प्रचालन अधिकारी श्री सुनील गुप्ता ने कहा, ’’वेदांता एल्यूमिनियम में हमारा विश्वास है कि खेलों की परिवर्तनकारी शक्ति युवाओं के करियर के साथ ही उनके जीवन को आकार देती है। ओडिशा के नाम यह रिकॉर्ड है कि भारत के कुछ शीर्ष फुटबॉल व हॉकी खिलाड़ी यहां से निकले हैं। इस विरासत को पुख्ता करते हुए हम खेल अधोसंरचना बनाकर स्थानीय युवाओं को सशक्त कर रहे हैं। हम उत्कृष्टता की ऐसी संस्कृति को पोषित कर रहे हैं जो खेल के मैदान के बाहर भी प्रभावी हो। इन युवाओं को उनके खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते देखना बेहद प्रसन्नता का विषय है। इससे बहुतों को प्रेरणा मिलती है।’’

वेदांता एल्यूमिनियम के सामाजिक प्रयास उसके प्रचालनों के आसपास रहने वाले स्थानीय समुदायों के शैक्षणिक व स्वास्थ्य स्तर को बेहतर बनाने में कारगर साबित हुए हैं। इस प्रकार कंपनी इन क्षेत्रों में समुदायों के समग्र विकास में अहम भूमिका निभा रही है। कंपनी के लिए यह स्वाभाविक है कि वह जमीनी स्तर पर बुनियादी खेल सुविधाओं को मजबूत बनाए और युवाओं को मौका दे ताकि वे पसंदीदा खेल में श्रेष्ठ प्रदर्षन कर सकें। कंपनी द्वारा प्रशिक्षित पहली पीढ़ी के खिलाड़ियों ने राज्य के लिए सम्मान हासिल किया है और वे नए खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं। ऐसी एक कहानी है सीमांचल कद्रक की जिन्हें कंपनी ने बचपन से प्रोत्साहित करते हुए स्कूल से लेकर काॅलेज स्तर की षिक्षा लेने और रोजगार पाने में मदद की है। वेदांता एल्यूमिनियम के उत्कृष्ट सहयोग से अब वह तीरंदाजी कोच हैं तथा स्थानीय बच्चों और युवाओं को प्रषिक्षित करने के साथ ही अपने खेल प्रदर्षन को प्रषिक्षण के जरिए निरंतर निखार रहे हैं। उनकी प्रेरणास्पद कहानी यू-ट्यूब के अलावा कंपनी के ’पीपल ऑफ मेटल’ सीरीज में प्रदर्शित की गई है।

खेलों की मजबूती की दिषा में वेदांता एल्यूमिनियम खेल प्रतिभाओं की दूसरी एवं भावी पीढ़ियों को मदद दे रही है। फलस्वरूप स्थानीय खिलाड़ियों ने जनजातीय खेल महोत्सव, राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता, स्कूल व राज्य स्तर की प्रतियोगिता जैसे अनेक मुकाबलों में जीत हासिल की है। वेदांता एल्यूमिनियम के सहयोग से हाल ही में तीरंदाजी टीम ने स्टेट स्कूल मीट में कई पदक जीते तथा जनजातीय खेल महोत्सव 2023 के उद्घाटन संस्करण में एक कांस्य पदक जीता। यह भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतिस्पर्धा थी। इसके अलावा सभी प्रचालनों में वेदांता एल्यूमिनियम के टाउनशिप अत्याधुनिक खेल मैदानों व सुविधाओं से सुसज्जित हैं जिनसे युवाओं को प्रोत्साहन मिलता है साथ ही सभी निवासियों को खेलों में भाग लेने और सक्रिय तथा स्वस्थ जीवन बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है।

वेदांता लिमिटेड की इकाई वेदांता एल्यूमिनियम भारत की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक है। वित्तीय वर्ष 23 में 22.9 लाख टन उत्पादन के साथ कंपनी ने भारत के कुल एल्यूमिनियम का आधे से ज्यादा हिस्सा उत्पादित किया। यह मूल्य संवर्धित एल्यूमिनियम उत्पादों के मामले में अग्रणी है, इन उत्पादों का प्रयोग कई अहम उद्योगों में किया जाता है। वेदांता एल्यूमिनियम को एल्यूमिनियम उद्योग में डाउ जोंस सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स (डीजेएसआई) 2022 में दूसरी वैश्विक रैंकिंग मिली है, जो इसकी सस्टेनेबल डेवलपमेंट प्रक्रियाओं का प्रमाण है। देश भर में अपने विश्वस्तरीय एल्यूमिनियम स्मेल्टर्स, एल्यूमिना रिफाइनरी और पावर प्लांट्स के साथ कंपनी हरित भविष्य के लिए विभिन्न कार्यों में एल्यूमिनियम के प्रयोग को बढ़ावा देने और इसे ’भविष्य की धातु’ के रूप में पेश करने के अपने मिशन को पूरा करती है।

You Might Also Like

नेशनल साइकिल पोलो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीमें दो वर्गों में विजेता, दो खिलाड़ी बने बेस्ट प्लेयर

भिलाई के क्रिकेटरों को मिलेगाअब नागपुर क्रिकेट एकेडमी (NCA) का साथ, बेहतर प्रशिक्षण के लिए तैयार हुए 15 टर्फ विकेट

नेशनल साइकिल पोलो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की शानदार शुरुआत, जीत के साथ आगाज

IPL-2024: हैदराबाद-मुंबई को पहली जीत की तलाश, हार्दिक के लिए राह आसान नहीं, रोहित पर रहेंगी नजरें

सिर चढ़कर बोलेगा आईपीएल का रोमांच: इन टीमों को लगाना होगा जोर, 10 में से छह टीमें ही जीत पाईं है खिताब

Newsnow CG 29/08/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article बाबा बालक नाथ तालाब में लगेगा म्यूजिकल फाउंटेन, विधायक देवेन्द्र की पहल पर हुआ है सौंदर्यीकरण
Next Article स्टील फैक्ट्री में सेंधमारी : आधी रात घुसे बदमाशों ने की लाखों की चोरी, चौकीदार को भनक तक नहीं लगी

You Might Also Like

खेलफीचर्ड

नेशनल साइकिल पोलो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की टीमें दो वर्गों में विजेता, दो खिलाड़ी बने बेस्ट प्लेयर

08/04/2024
खेलफीचर्ड

भिलाई के क्रिकेटरों को मिलेगाअब नागपुर क्रिकेट एकेडमी (NCA) का साथ, बेहतर प्रशिक्षण के लिए तैयार हुए 15 टर्फ विकेट

29/03/2024
खेलफीचर्ड

नेशनल साइकिल पोलो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की शानदार शुरुआत, जीत के साथ आगाज

29/03/2024
खेलफीचर्ड

IPL-2024: हैदराबाद-मुंबई को पहली जीत की तलाश, हार्दिक के लिए राह आसान नहीं, रोहित पर रहेंगी नजरें

27/03/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?