NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

महतारी वंदन योजना का शत प्रतिशत लक्ष्य, लक्ष्मीनारायण नगर वार्ड में दया सिंह स्वयं भरवा रहे फॉर्म

By Newsnow CG 14/02/2024
Share

अब तक 1200 से ज्यादा महिलाओं ने भरा फार्म, घर-घर जाकर कर रहे महिलाओं को जागरुक
भिलाई। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना को लेकर प्रदेश भर में उत्साह का माहौल है। महिलाएं बढ़ चढ़ कर इस योजना का लाभ लेने आवेदन जमा करा रही हैं। हालांकि इसमें महिलाओं को कुछ दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को देखते हुए भिलाई निगम के उप नेता प्रतिपक्ष व वार्ड 44 लक्ष्मीनारायण नगर वार्ड के पार्षद दया सिंह द्वारा अपने वार्ड की एक-एक महिला का फॉर्म स्वयं की उपस्थिति में भरवा रहे हैं। अब तक वार्ड में 12 सौ से अधिक महिलाओं का फार्म भरा जा चुका है।

इस संबंध में दया सिंह ने बताया कि महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक गारंटी भी है। प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं को स्वालंबी बनाने के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की है। इस योजना के तहत प्रत्येक महिला को साल के 12000 यानी हर माह 1000 रुपए की राशि मिलेगी। दया सिंह ने बताया योजना को लेकर महिलाओं में अभूतपूर्व उत्साह का माहौल है। महिलाओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए वार्ड 44 लक्ष्मीनारायण नगर में स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

सभी महिलाओं को लाभ दिलाना ही हमारा लक्ष्य
दया सिंह ने कहा है कि महतारी वंदन योजना का लाभ वार्ड की एक एक महिला को मिले यही हमारा लक्ष्य है। वार्ड 44 से मातृशक्ति के आशीर्वाद से चुनाव में अभूतपूर्व जीत मिली थी। मातृशक्ति को महतारी वंदन योजना का लाभ मिले इसके लिए शिविर लगाया जा रहा है और सभी को नि:शुल्क फॉर्म वितरण के साथ की सारी सुविधाएं नि:शुल्क दी जा रही हैं। यही नहीं कोई महिला इस योजना का लाभ लेने से न चूक जाए इसके लिए घर-घर जाकर उन्हें योजना की जानकारी देकर आवेदन भरवाया जा रहा है। दया सिंह ने बताया कि आगे वार्ड में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए भी शिविर का आयोजन किया जाएगा।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 14/02/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article जागरूकता: नियमित हेल्थ चेकअप से सही इलाज संभव, सीएम साय ने स्वयं जांच कराकर किया स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन
Next Article सीएम साय के साथ पूरा मंत्रिमंडल रवाना होगा अयोध्या, विधानसभा सत्र के बाद करेंगे रामलला के दर्शन

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?