NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

भाजपा का महिला वोट बैंक को साधने की कोशिश, दो मुफ्त सिलेंडर को बनाएगी मुद्दा

By Newsnow CG 21/10/2023
Share

लखनऊ (एजेंसी)। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा महिला वोट बैंक को साधने के लिए रसोई गैस सिलेंडर की कीमत कम करने और उज्ज्वला योजना के तहत वर्ष में दो मुफ्त सिलेंडर देने को मुद्दा बनाएगी। पार्टी ने दलितों और महिलाओं के बीच आगामी कार्यक्रमों में इसे बड़े तैयारी के साथ पहुंचाने की योजना बनाई है।

मोदी सरकार ने अगस्त में रसोई गैस सिलेंडर 200 रुपये सस्ता किया था। वहीं उज्ज्वला योजना के सिलेंडर की कीमत को 400 रुपये कम किया गया। उसके बाद 4 अक्तूबर को मोदी कैबिनेट की बैठक में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 100 रुपये और कम किए हैं। इस तरह उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को सिलेंडर अब मात्र 603 रुपये में मिल रहा है।

वहीं योगी सरकार प्रदेश में उज्ज्वला योजना की महिला लाभार्थियों को दो सिलेंडर मुफ्त देने की योजना पर अमल करने जा रही है। पहला मुफ्त सिलेंडर इस दिवाली से पहले देने की योजना है। प्रदेश में योजना के करीब 1.75 करोड़ लाभार्थी हैं। अगले वर्ष से होली और दीपावली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त मिलेगा।

पार्टी की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत महिलाओं को साधने के लिए सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इन सम्मेलनों में इसे बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश किया जाएगा। पार्टी के महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने सभी जिलाध्यक्षों को इस मुद्दे को प्रमुखता से जनता के बीच रखने को कहा है।

You Might Also Like

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा सीटों में लीड कर भाजपा जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी – जितेन्द्र वर्मा

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

Newsnow CG 21/10/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article Gustakhi सवाल को छोड़ सवालिये पर तान दी बंदूक
Next Article रायपुर एम्स के अकाउंट सेक्शन में फर्जीवाड़ा : रसीद में हेरफेर कर अफसर ने किया 28 लाख का गबन… आरोपी गिरफ्तार

You Might Also Like

राजनीति

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा सीटों में लीड कर भाजपा जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी – जितेन्द्र वर्मा

02/06/2024
फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?