NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

भरी बारिश में गृहमंत्री एवं विधायक ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा

By Newsnow CG 08/09/2023
Share

दुर्ग। राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के 1 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हर जिले में भारत जोड़ यात्रा निकालनी थी इसी के तहत दुर्ग शहर जिला कांग्रेस व दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस के संयुक्त नेतृत्व में यात्रा निकाली गई। जिसमें छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ताम्रध्वज साहू एवं दुर्ग शहर विधायक व छत्तीसगढ़ वेयरहाउस कॉरपोरेशन के अध्यक्ष अरुण वोरा शामिल हुए। यह यात्रा भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में निकाली गई। चूंकि आज दुर्ग शहर में तेज बारिश हो रही थी इसके बावजूद कांग्रेसियों ने यात्रा जारी रखी एवं भींगते हुए पूरे शहर में पद यात्रा की। यात्रा को लेकर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि राहुल गांधी जी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकालने का मुख्य उद्देश्य था कि दिल्ली में बैठी नरेंद्र मोदी सरकार ने भारत को तोडऩे का काम किया है लोगों को आपस में लड़ाने का काम किया है जिसके लिए राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी।

इसी को लेकर दुर्ग विधायक अरुण वोरा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा न सिर्फ कांग्रेस पार्टी की यात्रा नहीं बल्कि देश की यात्रा थी इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य किसानों को महिलाओं को गरीबों को एवं सर्व वर्ग को आपस में जोड़ कर रखने का था और केंद्र की सरकार ने जिस तरह लोगों को धर्म एवं जाति के नाम पर लडाने का कार्य किया है उसे बंद करने का था। वोरा ने कहा कि राहुल गांधी जी की भारत जोड़ यात्रा ऐतिहासिक यात्रा थी उनकी यात्रा से पूरे देश में कांग्रेस पार्टी की लहर बनी है और इसका पूरा फायदा कांग्रेस पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव में होगा।

यात्रा में छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, महापौर निर्मल कोसरे, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू, दुर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष गया पटेल, दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, दुर्ग जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, मंडी बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश सचिव संदीप वोरा एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा सीटों में लीड कर भाजपा जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी – जितेन्द्र वर्मा

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

Newsnow CG 08/09/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article 30 से अधिक महिलाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, सरकार की नीतियों से हुए प्रभावित
Next Article इलाज के नाम पर बनाए संबंध, तंत्र-मंत्र से परिवार को खत्म करने की धमकी देते सालों तक की हैवानियत

You Might Also Like

राजनीति

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा सीटों में लीड कर भाजपा जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी – जितेन्द्र वर्मा

02/06/2024
फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?