NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

बेंगलुरु में ISRO वैज्ञानिक पर हमला, बीच रास्ते में रोकी कार, वीडियो वायरल

By Newsnow CG 31/08/2023
Share

बेंगलुरु (एजेंसी)। इसरो यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक पर कथित तौर पर हमले का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है। मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का बताया जा रहा है। फिलहाल, इस मामले में पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है और आरोपी की तलाश जारी है। खास बात है कि 23 अगस्त को ही चांद पर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद इसरो को पूरे देश ने बधाइयां दी थीं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ की प्रोफाइल के अनुसार, आशीष लांबा इसरो में वैज्ञानिक हैं। उनके साथ यह घटना बेंगलुरु स्थित ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर निर्मित नए एचएएल अंडरपास के पास हुई है। उन्होंने इस पूरी घटना की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। खास बात है कि घटनास्थल से इसरो का दफ्तर कुछ ही दूरी पर था।

@blrcitytraffic @CPBlr @BlrCityPolice Yesterday during going to ISRO office,Near to newly constructed HAL underpass, a person on scooty (KA03KM8826) without helmet was driving recklessly and coming in front of our car suddenly and so We had to apply sudden brake. pic.twitter.com/xwDyEy2peA

— Aashish Lamba (@lambashish) August 30, 2023

उन्होंने बताया, ‘कल इसरो दफ्तर के पास नवनिर्मित HAL अंडरपास के पास एक व्यक्ति बगैर हेलमेट लगाए लापरवाही से स्कूटी (KA03KM8826) चलाकर हमारे सामने आ गया और हमें अचानक ब्रेक लगाने पड़े।’ एक अन्य पोस्ट में लांबा ने जानकारी दी, ‘वह हमारी कार के पास आया और लड़ाई करना शुरू कर दिया। उसने दो बार मेरी कार पर लात मारी।

घटना की जानकारी लगते ही बेंगलुरु पुलिस भी अलर्ट हो गई। पुलिस ने कहा, ‘घटना की जानकारी दर्ज कर ली गई है और हम संबंधित अधिकारी को सूचित करेंगे। साथ ही उन्होंने लांबा से आगे पूछताछ के लिए संपर्क की जानकारी मांगी है। इधर, सोशल जनता ने भी हमला करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एक शख्स ने कहा, ‘गिरफ्तारी की कोई जानकारी? आम नागरिकों के हाल छोडि़ए, ये हमारे फ्रंटलाइनर्स के हाल हैं। इस गुंडे पर आप कौन सी धारा लगाएंगे। कृपया इसकी गिरफ्तारी को सार्वजनिक करें।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 31/08/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article क्या कल से घट जाएंगे घरेलू सिलेण्डर के दाम, एक सितंबर से क्या-क्या होंगे बदलाव… पढ़ें पूरी खबर
Next Article Breaking News : रायपुर पहुंची राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, राज्यपाल हरिचंदन व सीएम बघेल ने किया स्वागत

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?