NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

प्रेमी के घर मिला प्रेमिका का शव, विवाद के बाद हुआ था ब्रेकअप, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

By Newsnow CG 07/01/2024
Share

कोरबा। कोरबा के कुंज नगर की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है जहां कोतवाली थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोरबा कोतवाली के तहत सीतामढ़ी के कुंज नगर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक पोखरीपारा इमलीडुग्गु में प्रेमी के घर पर उसने फांसी लगा ली। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि मामला खुदकुशी का नहीं बल्कि हत्या का है और इसकी जांच की जानी चाहिए।

नरेश यादव की 20 वर्षीय पुत्री नेहा यादव की संदिग्ध मौत का मामला काफी गरमाया हुआ है। जानकारी के अनुसार पोखरीपारा में प्रेमी निखिल यादव के घर पर युवती द्वारा फांसी लगाने का पता चलने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले की जानकारी नेहा के परिजनों को हुई।

नेहा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी का सीतामणी निवासी निखिल के साथ अफेयर चल रहा था, दोनों के शादी की भी बात चल रही थी लेकिन दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हो गया और दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया, हाल ही में दोनों के बीच दोबारा बातचीत शुरू हुई। मृतका के पिता ने बताया कि उसकी बेटी का कहना था कि युवक किसी दूसरी लड़की से प्यार करने लगा। वहीं प्रेमी को भी यहीं आशंका थी की युवती का किसी दूसरे युवक के साथ अफेयर है। बस इस बात को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार की दोपहर उसकी मौत की खबर आयी।

थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतका के परिजनों का बयान दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है। नेहा की मौत से परिवार में दुख का वातावरण है। नरेश यादव इस बात को मानने को तैयार नहीं है कि उनकी बेटी ने खुदकुशी की है उनका सीधा आरोप है कि निखिल के घर पर उसकी हत्या की गई और मामले को दूसरा रंग देने का प्रयास किया गया। इसलिए इसकी जांच होनी चाहिए।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 07/01/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article विधायक रिकेश ने खुद थामा उस्तरा, ग्राहक की बनाने लगे दाड़ी… Video शेयर कर बताया क्यों किया ऐसा
Next Article घने कोहरे से बचाने ट्रेनों में लगे हैं 1000 से अधिक फॉग सेफ डिवाइस… जानिए कैसे करता है काम

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?