NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

पेपर लीक मामले में ईडी एक्शन में, पीसीसी चीफ के परिवार पर कार्रवाई

By Newsnow CG 26/10/2023
Share

जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को जोरदार झटका लगा है। प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार सुबह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के परिवार पर पेपर लीक मामले में कार्रवाई की है। पेपर लीक प्ररकण में ईडी की टीम डोटासरा के सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर पहुंच गई। एक टीम उनके निजी आवास सीकर के लिए भी रवाना हुई है। हाल ही में कांग्रेस की सदस्यता ले चुके निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुडला पर भी ईडी का एक्शन हुआ है। हुडला को कांग्रेस ने महुआ से इस चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है। कुल मिलाकर सात ठिकानों पर कार्रवाई की गई है।

पिछले महीने भी ईडी ने पेपर लीक प्रकरण में कलाम कोचिंग सेंटर के संचालकों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की थी। यहां ईडी को पेपर लीक प्रकरण से जुड़े कुछ अहम दस्तावेज मिले हैं। डोटासरा का बेटा कलाम कोचिंग सेंटर के संचालक मंडल में हैं। इस वजह से डोटासरा के घर पर यह कार्रवाई हुई है। इस कार्रवाई के बाद कुछ गिरफ्तारियां भी हो सकती है। पेपर लीक मामला राजस्थान के विधानसभा चुनावों में एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। डोटासरा के जयपुर में तीन, सीकर में 2 जगह ईडी का छापा पड़ा है। इसी तरह हुडला के सहयोगी राजेंद्र गुप्ता, सुभाष बालाहेड़ी, ष्ट्र राजेंद्र गुप्ता और बिजनेस सहयोगी निधि शर्मा के घर भी ईडी की टीमें पहुंचीं। निधि शर्मा के भाई दीपक और ललित भी जांच के दायरे में आ गए हैं।

मोदी ने दी थी गारंटी
राजस्थान में कांग्रेस की गारंटियों पर पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभा में बोले थे कि मैं एक बात की गारंटी देना चाहता हूं कि पेपर लीक प्रकरण में राजस्थान के साथ जो धोखा हुआ है भाजपा उसकी तह तक जाएगी। बुधवार को झुंझुनू में कांग्रेस ने दो बड़ी गारंटी लांच कर राजीनीतिक माहौल अपने पक्ष में करने की कोशिश की। इसके बाद गुरुवार को सुबह-सुबह ईडी की कार्रवाई से उसके लिए दो नए फ्रंट खुल गए।

You Might Also Like

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा सीटों में लीड कर भाजपा जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी – जितेन्द्र वर्मा

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

Newsnow CG 26/10/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article CG Elections 2023 : दूसरे चरण के मतदान के लिए तीसरे दिन दाखिल हुए 100 नामांकन, अब तक 113 अभ्यर्थियों ने भरे 164 नामांकन
Next Article Election News :  बुजुर्ग व निशक्तों को मिलेगी चुनाव में विशेष सुविधा, डाक मतपत्र से घर बैठे कर सकेंगे मतदान

You Might Also Like

राजनीति

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा सीटों में लीड कर भाजपा जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी – जितेन्द्र वर्मा

02/06/2024
फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?