NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 5 दोस्तों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

By Newsnow CG 26/11/2023
Share

रामपुर (एजेंसी)। सड़क हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे। इसी क्रम में तीन दिन पूर्व सफारी गाड़ी से नैनीताल घूमने गए पांच दोस्तों की गाड़ी नैनीताल जिले के कोटाबाग ब्लॉक के देवीपुरा-सौड़ मोटर मार्ग पर खाई में गिर गई। दो दिन बाद पुलिस को शनिवार की शाम घटना की जानकारी हुई। चार गांवों में पांच युवकों की मौत से शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पूर्व गए पांचों युवकों का परिवार के लोगों से दो दिन से फोन पर संपर्क टूटा हुआ था।

वह लोग अपने पुत्रों से फोन पर बात करने के लिए परेशान भी थे, मगर इस बात को लेकर सबर कर रहे थे कि पहाड़ पर मोबाइल नेटवर्क न होने की वजह से संपर्क नहीं हो पा रहा है। सभी को अपने पुत्रों का घर वापस आने का पूरा इंतजार था। लेकिन हादसे में पांचों की जान जाने की बात शनिवार की शाम ग्रामीणों को हुई थी।

कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी में सवार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिजली फॉर्म निवासी रवि प्रताप (25) पुत्र बलबीर सिंह उर्फ वीरा तथा इसी गांव का दूसरा युवक सुखमीत सिंह (28) पुत्र इकबाल सिंह तथा कोतवाली के ही ग्राम रतनपुरा निवासी जगरूप सिंह (27) पुत्र अमरीक सिंह तथा ग्राम बारादरी निवासी गुरुसेवक सिंह (26) पुत्र मलकीत सिंह व ग्राम सिकरौरा निवासी जगजीत सिंह उर्फ जस्सु (23) पुत्र जीत सिंह शामिल थे।

हादसे में सभी पांचों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पेंगोट पुलिस को शनिवार की शाम हुई। इसके बाद पेंगोट पुलिस ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी है। सूचना पाकर पांचों परिवार के सदस्य मौके की ओर रवाना हो गए हैं। सभी मृतकों के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

You Might Also Like

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Newsnow CG 26/11/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article शमी बने मसीहा! कहा-किसी को बचाकर खुश हूं, ऊपरवाले ने उसे दूसरी जिंदगी दी
Next Article पीएम की सुरक्षा में चूक का मामला: पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, सात पुलिस अधिकारी सस्पेंड

You Might Also Like

फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
फीचर्ड

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?