NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

थोड़ी देर में पहुंचने वाले हैं पीएम मोदी, साय के शपथ ग्रहण में पहुंचे गृहमंत्री शाह समेत ये नेता

By Newsnow CG 13/12/2023
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ के आदिवासी नेता विष्णुदेव साय 13 दिसंबर यानी आज नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आदिवासी समाज के दिग्गज नेता विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। पहले दो बजे होने वाला शपथ ग्रहण समारोह अब चार बजे होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

थोड़ी देर में रायपुर पहुंचने वाले हैं पीएम मोदी
शपथ ग्रहण समारोह के लिए पीएम नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में राजधानी रायपुर पहुंचने वाले हैं। इस समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और कई राज्यों के मुख्यमंत्री समेत बीजेपी के दिग्गज नेता रायपुर पहुंच गए हैं। फिलहाल नेताओं का इस समारोह में पहुँचने का सिलसिला जारी है।

छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साइंस कालेज मैदान मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस समारोह को खास बनाने के लिए सांस्कृतिक और परंपरागत नृत्य दल शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मा दल अपनी प्रस्तुति से समा बांध रहे हैं। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पार्टी नेताओं से लेकर कार्यकर्ता और समर्थक पहुंच रहे हैं।

राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंचे हैं। वहीं एक शख्स हनुमान जी की वेशभूषा में आकर्षण का केंद्र बन गए। छत्तीसगढ़ में शपथ ग्रहण स्थल के बाहर पीएम नरेंद्र मोदी और मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्टैच्यू लगा हुआ है।

अमित शाह का स्वागत
देश के माननीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

बीजेपी राज्य में अपने सभी वादे पूरे करेगी: असम के मुख्यमंत्री
असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए रायपुर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि बीजेपी राज्य में अपने सभी वादे पूरे करेगी। छत्तीसगढ़ की जनता ने जो भाजपा को आशीर्वाद दिया बहुत ही सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार को आशीर्वाद दीजिए, छत्तीसगढ़ के विकास के लिए।

घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी जुडऩे से अच्छा परिणाम आया: रमन सिंह
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि हमने जो घोषणा पत्र जारी किया, उसमें मोदी की गारंटी जुड़ जाने से जनता ने शत-प्रतिशत मतदान में हिस्सा लिया और एक अच्छा परिणाम आया। मैं मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बधाई देता हूं

You Might Also Like

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा सीटों में लीड कर भाजपा जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी – जितेन्द्र वर्मा

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

CG Crime : युवक की पीट-पीटकर हत्या, चोरी के शक में ग्रामीणों की करतूत… जांच में जुटी पुलिस

Newsnow CG 13/12/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शपथ ग्रहण के पहले दो महान विभूतियों को किया नमन
Next Article विष्णुदेव साय के गांव में लगी एलईडी स्क्रीन, शपथ ग्रहण का साक्षी बनेगा पूरा गांव

You Might Also Like

राजनीति

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा सीटों में लीड कर भाजपा जीत का एक नया रिकॉर्ड बनाएगी – जितेन्द्र वर्मा

02/06/2024
फीचर्ड

Breaking News : श्रीराम नवमी पर बंद रहेंगी जिले की शराब की दुकानें, आदेश जारी

16/04/2024
फीचर्ड

कुम्हारी का निगरानी बदमाश जिला बदर, दुर्ग सहित पांच जिलों की सीमा से हुआ बाहर… कलेक्टर का आदेश

16/04/2024
फीचर्ड

कांकेर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक दर्जन से अधिक नक्सली ढेर… सर्चिंग जारी

16/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?