NewsnowcgNewsnowcg
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Aa
Aa
NewsnowcgNewsnowcg
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
Follow US

एजुकेट गर्ल्स संस्था ने नामांकन अभियान के जरिए 37320 लड़कियों को शिक्षा के लिए किया प्रेरित

By Newsnow CG 06/11/2023
Share

समुदाय को बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए एजुकेट गर्ल्स संस्था ने चलाया नामांकन अभियान
लखनऊ. एजुकेट गर्ल्स एक गैर-लाभकारी संस्था है जो भारत के ग्रामीण और शैक्षिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों की शिक्षा के लिए समुदायों को जुटाने पर अपना ध्यान केंद्रित करती है। संस्था लड़कियों की शिक्षा तक पहुंच और गुणवत्ता में सुधार करने के लक्ष्य के साथ उत्तर प्रदेश में कार्य कर रही है। पिछले कुछ महीनों से संस्था ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर नामांकन अभियान के जरिए 37320 लड़कियों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया है ।
नामांकन अभियान के लिए संस्था ने 275238 घरों मे सर्वे किया था। नामांकन अभियान में स्कूल प्रबंधन समिति की कुल 1640 बैठकों के साथ 2420 ग्राम शिक्षा सभा और मोहल्ला मीटिंग्स का आयोजन किया गया। संस्था ने यह अभियान चित्रकूट, कौशांबी, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, उन्नाव, सोनभद्र, प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर, महाराजगंज, कुशीनगर,बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर जिलों में प्रशासन की अमूल्य मदद से सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया है।

एजुकेट गर्ल्स संस्था के ऑपरेशन्स हेड विक्रम सिंह सोलंकी ने कहा, “संस्था शिक्षा से वंचित बालिकाओं को स्कूल से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार और प्रशासन के साथ एक सहज साझेदारी के माध्यम से, शिक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करने और नामांकन बढ़ाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया था। परिणामस्वरूप, हम इस अभियान के माध्यम से शिक्षा से वंचित लड़कियों को सफलतापूर्वक प्रेरित कर सकें।”

संस्था गांव स्तर पर मोहल्ला बैठक, बाल सभा और घर-घर संपर्क अभियान चलाते है और नामांकन संबंधी जरूरी दस्तावेज बनाने में मदद करती है। संस्था ने समुदाय को जागृत करने के लिए और नामांकन गतिविधियों की जानकारी देने के लिए शिक्षा रथ चलाए और गांव स्तर पर आधार कैम्प का आयोजन किया था। संस्था के फील्ड कोऑर्डिनेटर, टीम बालिका स्वयंसेवक और कर्मचारियों ने नुक्कड़ नाटक और जागृत रैली के माध्यम से समुदाय को शिक्षा से वंचित बालिकाओं का नामांकन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

You Might Also Like

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

भाजपा की एक और सूची जारी : चार राज्यों की इन सीटों पर उम्मीदवार तय…. देखें सूची

लूट कर फरार हुए बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक एसआई और बदमाश को लगी गोली

दर्दनाक हादसा : ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दो बच्चों समेत सात लोग जिंदा जले

एक्टर सलमान के घर के बाहर फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने चलाई गोली…. जांच में मुंबई की पुलिस

Newsnow CG 06/11/2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article आंध्र उत्कल संघर्ष समिति ने कहा – दुर्ग से पलासा तक चाहिए सीधी ट्रेन… मोदी की सभा में भाजपा प्रत्याशी ने कर दी गलत मांग
Next Article शरमन जोशी और अन्नू कपूर अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सब मोह माया है’ सबसे पहले टीवी पर

You Might Also Like

Nationalफीचर्ड

यूपीएससी का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

16/04/2024
Nationalफीचर्ड

भाजपा की एक और सूची जारी : चार राज्यों की इन सीटों पर उम्मीदवार तय…. देखें सूची

16/04/2024
Nationalफीचर्ड

लूट कर फरार हुए बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक एसआई और बदमाश को लगी गोली

15/04/2024
Nationalफीचर्ड

दर्दनाक हादसा : ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, दो बच्चों समेत सात लोग जिंदा जले

14/04/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : 

संपर्क नंबर : +91 87654567

ईमेल आईडी : test@gmail.com

© Copyright Newsnowcg 2023 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?